back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

जानवर बदहाल है, मुश्किल है मलाल है,न बोलने से हलाल है,बस निकले दम रोज और बिखरे खाल हैं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वर्षों से नगर में आवारा पशुओं की भरमार उनके आतंक के कारण शहरवासियों को तरहतरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।आए दिन बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से लेकर निगम सबकुछ देखते हुए भी अनदेखी कर रहा है। बाजार क्षेत्र सहित सकरी गलियों में गायों आवारा पशुओं का निरंकुश होकर घूमना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इनके आपस में झगड़ने के कारण कई बुजुर्गमहिलाएं बच्चे भी इनकी चपेट में आने के कारण चोटिल हो जाते हैं। कभीकभार तो छोटे स्कूली बच्चे इन आवारा पशुओं के आपसी झगड़े को देख काफी भयभीत हो जाते हैं। उधर अक्सर खाद्य सब्जी की दुकानों पर भी यह अपना मुंह मारते रहते हैं। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। हर जगह कचरा जमा रहने से वहां आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है। भयावह स्थिति तब बन जाती है, जब ये आवारा मवेशी मार्गों के किनारे लगे कचरे के ढेरों पर आपस में झगड़ते हैं। कई बार तो बाजार क्षेत्र में भी इनके आपस में झगड़ने से यातायात बाधित होता है।

- Advertisement -

उधर, स्थानीय प्रशासन आवारा पशुओं के नकेल कसने की दिशा में कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। शहर के हालात यूं हैं कि, ज़िंदगी जानवर की बदहाल है, पूछता खुदखुद में सवाल है। आदमी क्यूं बदल रहा चालढाल है, जगह जानवर की लेने को तैयार है।पहले तो मिल जाती थी जूठन या रोटी दो, अब आदमी चाहता है बस इनकी बोटी हो। फिरते है य़े आवारा कुत्ते बिल्लियां, विभिन्न जाति के य़े मवेशियां, भूख इनकी भी होती है तीव्र, पर समझता नहीं इन्हें कोई जीव, अब तो जूठन भी भाग में आए, भले अन्न निर्जीव डिब्बों में डा दिए जाए, मासूम य़े भी हैं कौन य़े समझाए, आदमी हो आमदनीसबसे वफादारी निभाए, चिंतित है अब पशु समाज कैसे य़े बताए, आदमी को आखिर कैसे दें राय। मुश्किल है मलाल है, बोलने से हलाल है, बस निकले दम रोज और बिखरे खाल हैं।
जानवर बदहाल है, मुश्किल है मलाल है,न बोलने से हलाल है,बस निकले दम रोज और बिखरे खाल हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल का जानें प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिकता के गूढ़ रहस्य और ग्रहों की चाल का सीधा संबंध...

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें