back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दोस्तो तुम से गुज़ारिश है यहां मत आओ, इस शहर में तन्हाई भी अतिक्रमण में मर जाती है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खास व आम को सूचित किया जाता है कि इन दिनों पूरे शहरवासी अतिक्रमण करने में व्यस्त हैं। हमारे पड़ोसी भी सुबह पहुंचे कहा, जब सब कर रहें हैं तो मैं क्यों पीछे रहूं जो होगा सो देखा जाएगा। मैंने कहा, कुछ नहीं होगा आप भी शौक से करें अतिक्रमण। वैसे भी सरकार को कुछ दिखता नहीं है। सब आंखों पर पट्टी बांध कर बैठे हैं। फिर भी यदि किसी को कुछ दिख जाएगा तो चांदी का जूता काम करेगा। इस जूते में हैं बड़े बड़े गुण। हर शहर,गांव,सड़क, वन सब में अतिक्रमण की छाई बहार है, जिसमें जितनी हिम्मत हो उतना अतिक्रमण कर ले। दूसरे ने अतिक्रमण कर लिया यह रोना रोने की बजाए खुद भी कहीं अतिक्रमण कर लो। मैंने पड़ोसी से कहा, मुझे एक सरकारी कारिंदे ने समझाया था, जब मैं शिकायत लेकर गया था, उसने यह भी कहा कि अतिक्रमण के लिए शेर सा दिल व जेब भरी होनी चाहिए। चिड़िया के दिल वाले क्या खाकर अतिक्रमण करेंगे। जीहां, हालात यही है, आओ पहाड़मैंने नहीं कहा, कहा पहाड़, मैं रहा हूं। पहाड़ मुझे देखे इसलिए उसके सामने खड़ा, उसे देख रहा हूं। पहाड़ को घर लाने, पहाड़ पर एक घर बनाऊंगा, रहने के लिए एक गुफ़ा ढूंढूंगा, या पितामह के आशीर्वाद की तरह, चट्टान की छाया, कहूंगा यह हमारा पैतृक घर है यही तो अतिक्रमण है। बदतर व्यवस्था में मुंह दिखाने लायक नहीं हैं अधिकारी, हम तो यही कहते दोस्तो तुम से गुज़ारिश है यहां मत आओ, इस शहर में तन्हाई भी अतिक्रमण में मर जाती है ।दोस्तो तुम से गुज़ारिश है यहां मत आओ, इस शहर में तन्हाई भी अतिक्रमण में मर जाती है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: एक बार फिर साथ दिखेंगे बॉलीवुड के ये टैलेंटेड एक्टर्स, जानें क्या है खास!

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: बॉलीवुड की दुनिया में जब दो दमदार कलाकार एक साथ...

जल्द आ रही है नई Mahindra Thar 3-door, दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ!

Mahindra Thar 3-door: ऑफ-रोड के शौकीनों और स्टाइल पसंद करने वाले ड्राइवर्स के लिए...

Bihar Crime: बिहार विधान परिषद में विपक्ष गरजा, अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सरकार को घेरा… पढ़िए गहरा घाव और जवाब

Bihar Crime: बिहार की सियासत में आजकल अपराध का मुद्दा एक ऐसा गहरा घाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें