back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

फिर वो तो सारी उम्र अनुदान की रोटी ही चाहेगा, हर दिन नेताओं की झोली ही उठाएगा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

स्कूलों में मिड डे मिल के नाम पर लूट मची है। स्कूल के प्रिसिंपल मालामाल हो रहे। उनके कर्ता-धर्ता नेहाल हो रहे। मगर स्कूल व वहां के बच्चों की हालत यथावत है। पुराने फटे से टाट पर, स्कूल के पेड़ के नीचे, बैठे हैं कुछ गरीब बस्ती के बच्चे, कपड़ों के नाम पर पहने हैं, बनियान व मैली सी चड्डी,उनकी आंखों में देखे हैं कुछ ख्वाब, कलम को पंख लगा उड़ने के भाव, उतर आती है मेरी आंखों में, एक बेबसी, एक पीड़ा, तोड़ना नहीं चाहती, उनका ये सपना, उन्हें बताऊं कैसे, कलम को आजकल, पंख नहीं लगते, लगते हैं सिर्फ पैसे, कहां से लाएंगे, कैसे पढ पाएंगे, उनके हिस्से तो आएंगी, बस मिड -डे मील की कुछ रोटियां, नेता खेल रहे हैं अपनी गोटियां, इस रोटी को खाते-खाते, वो पाल लेगा अंतहीन सपने, जो कभी ना होंगे उनके अपने, फिर वो तो सारी उम्र, अनुदान की रोटी ही चाहेगा और इसलिए नेताओं की झोली उठाएगा। काश! कि इस देश में हो कोई सरकार, जिसे देश के भविष्य से हो सरोकार। काश सरकार बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देती तो ये नौबत नहीं आती। जिस प्रदेश के शिक्षकों को देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति का नाम नहीं मालूम वो कैसा भविष्य नव देश नवभारत का निर्माण करेंगे ठीक वैसे ही जैसे मध्याह्न भोजन में छिपकिली, कंकड़ मिलना हर स्कूल की पहचान में आज शामिल है। बच्चे हैं खाकर जिंदगी दांव पर लगा रहे मगर सरकार है कुछ समझने को तैयार नहीं।फिर वो तो सारी उम्र अनुदान की रोटी ही चाहेगा, हर दिन नेताओं की झोली ही उठाएगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

विजया एकादशी 2026: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का दिव्य मार्ग

Vijaya Ekadashi: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का पावन पर्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें