back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बस यह मतलब आज तक समझ नहीं आया, जो गरीब के हक के लिए लड़ते हैं अमीर कैसे बन जाते हैं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हम यह नहीं सोचते कि घूमने कहां जाएंगें, हम तो यह सोचते है कि महीनें का आखिर कैसे बिताएंगे। एसी कार में घूमना तो ख्वाब से भी परे है, हम तो सोचते हैं कि कल रिक्शे वाले से दो रुपय कैसे कम कराएंगे। हम पिज्जा खाकर सौ रुपए टिप देने वालों में से नहीं, हम तो मीलो पैदल चलते है यह सोचकर, कि पैसे बचेंगे तो रात मे कुछ अच्छा पकाएंगे। किसी बड़ी सी रियासत का हिस्सा नहीं, इस बड़ी सी दुनिया का छोटा सा कोना चाहिए। आलीशान बंगले की तो कभी ख्वाहिश भी न थी, धरती की गोद और घास का बिछौना चाहिए। ‘ख्वाहिश’ शब्द का तो एहसास भी हमसे इतना दूर है जितना कि चांद धरती से, बस इतनी कोशिश है कि जरूरतों के पूरे होने का एहसास होना चाहिए। कभी सोचते हैं, हमारे बच्चे तो बैठे होंगे घर में तोहफे का ख्वाब सजाते हुए यह भ्रम भी टूट गया जब देखा उन्हे मिट्टी के खिलौने बनाते हुए। फिर याद आया कि बचपन हम गरीबों का कहां होता है, गरीबों का तो जीवन ही बीतता है अगले लम्हे को बेहतर बनाने की कोशिश मे हाथ बटाते हुए।

- Advertisement -

है कागज के टुकड़े गुरूर का सबब जिनके लिए, उन्हें हमसे मिला दो कुछ पल दो पल के लिए, वो भी समझ जाएंगे कि पैसे कमाने की तलब क्या होती है सिर्फ थोड़े से सुकून को जिंदगी में शामिल करने के लिए। गरीबों की औकात ना पूछो तो अच्छा है, इनकी कोई जात ना पूछो तो अच्छा है, चेहरे कई बेनकाब हो जाएंगे, ऐसी कोई बात ना पूछो तो अच्छा है। खिलौना समझ कर खेलते जो रिश्तों से, उनके निजी जज्बात ना पूछो तो अच्छा है, बाढ़ के पानी में बह गए छप्पर जिनके, कैसे गुजारी रात ना पूछो तो अच्छा है। भूख ने निचोड़ कर रख दिया है जिन्हें, उनके तो हालात ना पूछो तो अच्छा है, मज़बूरी में जिनकी लाज लगी दांव पर, क्या लाई सौगात ना पूछो तो अच्छा है। गरीबों की औकात ना पूछो तो अच्छा है, इनकी कोई जात ना पूछो तो अच्छा है। हालात यही है, जन्म तो काट लिया झूठी मुस्कुराहट के तले, अगले जन्म मे न कहना कि हम अपने कर्मो का हिसाब चुका रहे हैं। ऐसे में, बस एक बात का मतलब मुझे आज तक समझ नहीं आया, जो गरीब के हक के लिए लड़ते हैं वो अमीर कैसे बन जाते हैं।बस यह मतलब आज तक समझ नहीं आया, जो गरीब के हक के लिए लड़ते हैं अमीर कैसे बन जाते हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल का जानें प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिकता के गूढ़ रहस्य और ग्रहों की चाल का सीधा संबंध...

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें