back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बात तो औकात की होती है जिंदगी में अक्सर, कोई बता जाता है कोई दिखा जाता है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

डीएमसीएच का मतलब डी यानी दिल से मानिए एम यानी मन से मानिए सी यानी समझ से मानिए एच यानी हलाल हो जाइए। जिंदा आइए और मुर्दा बनकर लौटिए। स्ट्रेचर नहीं है कोई बात नहीं चादर में लिपटकर जाइए। दवा नहीं है कोई बात नहीं सामने के सभी काउंटर वहां बैठे गिद्द आपका इंतजार कर रहे जाइए आराम से जेब कटवाइए। यानी सरकार और उसका मतलब दलाल। जो जितना बड़ा दलाल उसकी कुर्सी उतनी ताकतवर आखिर जिसके पास इमान नहीं उसी का नाम दलाल है। लालबत्ती से सैर वह करता। सत्य-न्याय से बैर वह करता। सोशल-वर्कर, बेस्ट कैरेक्टर, उसका अजब धमाल है। सत्ता का वह लाल है, जिसका नाम दलाल है। देश के हालात यही हैं, फरिश्ते मशगूल हो गए हैं जी-हुजूरी कराने में इसलिए लोग जान बचाने के लिए शैतानों को सलाम बजाते हैं। कौन बजाए बड़ी दरबार का दरवाजा बाहर खड़े दलालों से ही कमीशन पर काम हो जाते हैं। दुनियां के दस्तूर बदल गए हैं। गर कोई मेमना यानी यहां का हर नागरिक जो मेमना है, झरने से पानी पीने की हिमाकत करता है तो मुहाने पर बैठे शेर की आंखों में उसके पूर्वजों का खून उतर आता है और मेमना अक्सर हलाल हो जाता है जो हलाल नहीं हुआ समझो, वह दलाल हो जाता है। साहेब सच मानो, बात चाहे डीएमसीएच की करो या सत्ता के गलियारों में कुंडली मारे नेताओं की हकीकत यही है,  बात तो औकात की होती है जिंदगी में अक्सर, कोई बता जाता है कोई दिखा जाता है…।बात तो औकात की होती है जिंदगी में अक्सर, कोई बता जाता है कोई दिखा जाता है

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: एक बार फिर साथ दिखेंगे बॉलीवुड के ये टैलेंटेड एक्टर्स, जानें क्या है खास!

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: बॉलीवुड की दुनिया में जब दो दमदार कलाकार एक साथ...

जल्द आ रही है नई Mahindra Thar 3-door, दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ!

Mahindra Thar 3-door: ऑफ-रोड के शौकीनों और स्टाइल पसंद करने वाले ड्राइवर्स के लिए...

Bihar Crime: बिहार विधान परिषद में विपक्ष गरजा, अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सरकार को घेरा… पढ़िए गहरा घाव और जवाब

Bihar Crime: बिहार की सियासत में आजकल अपराध का मुद्दा एक ऐसा गहरा घाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें