back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बड़ी बड़ी बातें तो कर लीं, छोटी बात भूला दी है किस प्रकार की अलमस्ती है, ये कैसी आज़ादी है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गंदगी धेाने में थोड़ा हाथ मैला हो गया, पर, मेरा पानी से रिश्ता और गहरा हो गया। ये अंधेरा ही न होता तो बताओ फिर मुझे क्या पता चलता कि जीवन में सवेरा हो गया। दो मुलाक़ातें हुईं उससे मगर अब देखिए, अजनवी जो कल तलक था यार मेरा हो गया। इन परिंदों के लिए क्या आम, महुआ, नीम क्या मिल गया जो पेड़ उस पर ही बसेरा हो गया। वो किसी की पीर या दुख-दर्द आखिर क्या सुने, कान वाला होके जो इंसान बहरा हो गया।

- Advertisement -

जी हां, दरभंगा नगर निगम की हालत उसी बहरे की तरह है जो स्वच्छता के नाम पर शहर में जहर परोसने का जश्न मना रहा। शहर का प्रथम नागरिक दुर्व्यवहार की चिंता में तंग है तो पार्षदों के जेब इस बात के लिए खाली हो रहे कि फिर बहुत जल्द अविश्वास प्रस्ताव आने वाला है और फिर जेबें गरम होंगी। कुर्सी की हिफाजत में पैसे की ताकत फिर दिखेगी। हर वार्ड के पार्षद उसी वक्त के इंतजार में हैं और शहर का हाल यह, घर के अंदर भी कूड़े की बदबू जिंदा छोड़ने को तैयार नहीं। ऐसे में, बड़ी बड़ी बातें तो कर लीं, छोटी बात भुला दी है, किस प्रकार की अलमस्ती है, ये कैसी आज़ादी है।बड़ी बड़ी बातें तो कर लीं, छोटी बात भूला दी है किस प्रकार की अलमस्ती है, ये कैसी आज़ादी है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल का जानें प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिकता के गूढ़ रहस्य और ग्रहों की चाल का सीधा संबंध...

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें