back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

भरोसा दूसरों पर रखो तो गम दे जाती हैं, भरोसा ख़ुद पर रखो तो ताकत बन जाती हैं…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। न तो पुलिस को इसकी चिंता है न ही बैंककर्मियों को। दिनदहाड़े बैंक से निकलने वाली महिलाओं से लेकर आम लोग लूट के शिकार हो रहे। दरभंगा में तो बाइकर्स गैंग काफी सक्रिय है इन दिनों। हालात यह है कि सेवानिवृत्त अफसर से लेकर कॉलेज की प्रिसिंपल तक लूट रहे हैं। पुलिस अलर्ट का कोई असर नहीं दिख रहा। सुरक्षा की बात तो छोड़ दें बैंक से निकले कि नहीं हो गई छिनतई वाली रोनी सूरत में शहर खड़ा कराह रहा। बैठक होती है। पुलिस से लेकर बैंक को संयुक्त रुप से निर्देश जारी किया जाता है मगर अपराधी कोई निर्देश मानते नहीं देने की स्थिति में हैं। बैंक अपने परिसर में अंदरुनी सुरक्षा का ख्याल नहीं रख रहा। बेवजह बैंकों का चक्कर लगाने वालों को पुलिस चिन्हित नहीं कर रही। सीसीटीवी फुटेज की नियमित जांच नहीं हो रही कि वह दुरूस्त भी है या नहीं। होना तो यह चाहिए था कि बीच-बीच में बैंकों व एटीएम का औचक निरीक्षण बैंक व गश्ती पार्टी करे मगर करता कौन है। एटीएम में कैंसल, डीलिट के बटन सही से कार्य कर रहे या नहीं इसकी कभी जांच भी होती होगी या उसकी जरूरत भी कोई महसूसता होगा इस शहर में शायद नहीं ही। हालात यही है, भरोसा दूसरों पर रखो तो गम दे जाती हैं, भरोसा ख़ुद पर रखो तो ताकत बन जाती हैं…। यहां के प्रशासनिक बाबू बस सोफे पर आराम फरमाने वाले हैं। मंडलकारा में छापेमारी को जाते हैं। घंटों लाइन में खड़े रहते हैं और दो ही सिपाही को सस्पेंड कर पाते हैं। ऐसे मजबूरिए हाल में ए मेरे दोस्त… तुम भी इस शहर में बन जाओगे पत्थर जैसे,हंसने वाला यहां कोई है न रोने वाला।भरोसा दूसरों पर रखो तो गम दे जाती हैं, भरोसा ख़ुद पर रखो तो ताकत बन जाती हैं…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी पचासे से भारत की मजबूत शुरुआत!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक...

माधुरी दीक्षित ने पति डॉ. नेने को दी जन्मदिन की बधाई, ‘इश्क है’ गाने पर लुटाया प्यार!

Madhuri Dixit News: बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपने पति डॉ....

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने नामीबिया को धोया!

T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह...

Bokaro News: स्कूल की जर्जर हालत देख भड़के DC Ajay Nath Jha, रातों-रात सामुदायिक भवन में लगी क्लास, बच्चों को मिले नए बस्ते

Bokaro News: स्कूल की जर्जर हालत देख भड़के DC, रातों-रात सामुदायिक भवन में लगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें