back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

यह पाप उन्हीं का हमको मार गया है सुशासन अपने घर में ही हार गया है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कहने भर को अब बिहार में सुशासन बचा है। साहेब आज जब से सरकार पांच राज्यों की बदलने लगी है नेताओं के सुर बदलने लगे हैं। सवाल यही उठ रहा, एनडीए की संयुक्त बैठक अब तक क्यों नहीं हुई। नीतीश को किसी राज्य में प्रचार लायक नहीं समझा बीजेपी वालों ने साहेब अब जब हार हुई है बात तो बढ़ेगी ही। जदयू के स्वर बदल गए। कारण, अब लीजिए ना साहेब दरभंगा को ही जिस ताबड़तोड़ तरीके से अपराधियों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देकर दिन रात का फर्क मिटा दिया है। कभी दिन में लूट रहे कभी सरेशाम लूटकर निकल रहे। क्या होगा यहां की जनता का। ऐसे में, यहां की पुलिस व्यवस्था से लोगों का भरोसा टूट गया है। आम लोगों की हालत, व्यापारियों की जलालत, महिलाओं की परिस्थिति यही है, लाख सहे दुःख लेकिन जग को, मैंने सौ-सौ सुख बांटे हैं। सब के पथ पर फूल बिछाए अपने हाथ लगे कांटे हैं। घातक है, जो देवता–सदृश दिखता है, लेकिन कमरे में ग़लत हुक्म लिखता है, चोरों के हैं जो हेतु, ठगों के बल हैं, जिनके प्रताप से पलते पाप सकल हैं, जो छल–प्रपंच सब को प्राश्रय देते हैं, या चाटुकार जन से सेवा लेते हैं। यह पाप उन्हीं का हमको मार गया है सुशासन अपने घर में ही हार गया है। रिपु नहीं, यही अन्याय हमें मारेगा, अपने घर में ही फिर स्वदेश हारेगा। यही हाल है अधिकारियों का। क्या जवाब देंगे क्या जवाब देने की हैसियत में हैं। किसी के पास कुछ बोलने के शब्द नहीं हैं।यह पाप उन्हीं का हमको मार गया है सुशासन अपने घर में ही हार गया है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी पचासे से भारत की मजबूत शुरुआत!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक...

माधुरी दीक्षित ने पति डॉ. नेने को दी जन्मदिन की बधाई, ‘इश्क है’ गाने पर लुटाया प्यार!

Madhuri Dixit News: बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपने पति डॉ....

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने नामीबिया को धोया!

T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह...

Bokaro News: स्कूल की जर्जर हालत देख भड़के DC Ajay Nath Jha, रातों-रात सामुदायिक भवन में लगी क्लास, बच्चों को मिले नए बस्ते

Bokaro News: स्कूल की जर्जर हालत देख भड़के DC, रातों-रात सामुदायिक भवन में लगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें