back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

ये कलियुग है ठगी की इन्तेहां होती नहीं कोई, सुना है हर दिन यहां दिल्ली का क़ुतुबमीनार बिकता है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

तेरे आदर्श तेरे मूल्य सारे बिक गए बापू, तेरा लोटा तेरा चश्मा तेरा घर-बार बिकता है। बड़े अफसर का सौदा हाँ भले लाखों में होता हो, सिपाही दस में और सौ में तो थानेदार बिकता है। वही मुंबई जहां टाटा अंबानी जैसे बसते हैं, वहीं पर जिस्म कईओं का सरे बाज़ार बिकता है। चुने जाते ही नेता सारे वादे भूल जाते हैं, यह वोटर किस छलावे में भला हर बार बिकता है। ये कलियुग है ठगी की इन्तेहां होती नहीं कोई सुना है नेट पर दिल्ली का क़ुतुब मीनार बिकता है। करप्शन इस कदर हावी शहर के अस्पतालों में दवा के वास्ते हर रोज़ ही बीमार बिकता है।

- Advertisement -

शहर के हालात यह हैं, ऐसी भी अदालत है जो रूह परखती है, महदूद नहीं रहती वो सिर्फ़ बयानों तक, हर वक़्त फ़िज़ाओं में महसूर करोगे तुम, मैं प्यार की ख़ुशबू हूं, महकूंगा ज़मानों तक। अगर नवाज़ रहा है तो यूं नवाज़ मुझे, के’मेरे बाद मेरा ज़िक्र बार-बार चले। ये जिस्म क्या है कोई पैरहन उधार का है,यहीं संभाल के पहना, यहीं उतार चले। घर के बुज़ुर्ग लोगों की आंखें क्या बुझ गईं, अब रोशनी के नाम पर कुछ भी नहीं रहा।ये कलियुग है ठगी की इन्तेहां होती नहीं कोई, सुना है हर दिन यहां दिल्ली का क़ुतुबमीनार बिकता है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी Electric Car में धीमी रफ्तार पर आने वाली आवाज़ से क्यों नहीं घबराना चाहिए?

Electric Car: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं या...

Subedaar OTT Release: अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ सिनेमाघरों को छोड़ सीधे ओटीटी पर मचाएगी धमाल!

Subedaar OTT Release: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर अपनी धाकड़ एक्टिंग से एक...

आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज, 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन एक विशेष ज्योतिषीय ऊर्जा...

Free Fire MAX Redeem Codes: आज ही पाएं फ्री डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें