spot_img

दरभंगा GM Road तिहरा हत्याकांड : पहली बार सामने आई सुकून, राहत, उम्मीद और विश्वास से भरी एक साफ तस्वीर…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

spot_img
- Advertisement -

मनोरंजन ठाकुर।  दरभंगा GM Road तिहरा हत्याकांड के आज दस दिन बीत गए/आज से करीब दस दिनों पूर्व नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड स्थित संजय झा के मकान को भू-माफिया ने जेसीबी से जबरन तोड़ा/ परिवारिक जनों को जिंदा आग में झोंक दिया/ तीन लोगों की मौत हो गई/ यह सभी जानते हैं/ मामले की सीबीआई जांच की मांग उठी/ आपको पता है/ मामले ने पूरे बिहार को ही नहीं देश के हर कोने को जगाया/रूलाया/उद्वेलित किया/ यह भी जगजाहिर है/ कई लोग/ जनप्रतिनिधि/ इन दस दिनों में पीड़ित परिवार से मिलें/उन्हें ढ़ांढ़स बंधाने का काम किया/ मगर, दरभंगा से बीती देर शाम/ एक तस्वीर सामने आई/ इस तस्वीर ने/ पहली बार/ इन दस दिनों में/ हर किसी को/ इस बात का अहसास/ जरूर कराया/ कि अब न्याय मिलने में देर नहीं है/ये गम के दस दिन/ये सितम के दस दिन/अब संपूर्ण न्याय/ और नई उम्मीद का सामना जरूर करेगा/

- Advertisement -

बात करें,
सीबीआई जांच की/ यह आग की तपिश की लहक/उस गर्मी को जरूर बाहर निकाल सकता है/ जिसकी जद में कई भू-माफिया/ और कुछेक अन्य लोग/ जिनके नाम-गिने-लिए-सुने/जा रहे हैं/ जरूर सामने आएंगें।

- Advertisement -

लेकिन/ तत्काल जो जरूरी था/ वह उस पीड़ित परिवार को भरोसा/ एक न्याय की उम्मीद/ विश्वास भरे हाथ बढ़ाने/ और थाहने के बीच/कांपती/ थरथराती/ उस परिजनों की टूटती सांसों/ अधेड़ होकर सुखती चिंताओं/ वर्तमान की स्याह सूरत/ और भविष्य की अनंत चिंताओं को बांधने/उसे संभालने/गांठ वाले हाथ की जरूरत थी/ जो बीती देर शाम/ पीड़ित परिवारों ने पहली बार महसूसा/और यह क्षण/उन जिंदा लफ्जों की आवाज बनकर गर कोई सामने था/ तो वह थे/ दरभंगा के नए युवा जोश से लबरेज/ कम समय में बेहतरीन कार्यों को सरजमीं पर उतारने/ दरभंगावासियों को सहारात्व की भूमिका में मौजूद डीएम राजीव रौशन/

- Advertisement -

दु:खते दिलों में मरहम पहली बार दिखा/
लगा और उम्मीद दिखा/ कि जल्द यह जख्म अब जरूर भरेंगे/ परिजनों के चेहरे पर पहली बार सामने आई सुकून/ राहत/ उम्मीद और विश्वास से भरी एक साफ तस्वीर ने/ सबकुछ बयां कर दिया/ जो बीत गया/ वह कल की बात थी/ अब नया सूरज उगेगा/ और उसकी तपिश/ कतई इन पीड़ित परिवारों को अब और दर्द/ जख्म/ घाव नहीं दे पाएंगें/
प्रकृति का तय नियम है।
जो जाता है/ लौटकर वापस नहीं आता/ मगर, प्रकृति का ही फलसफा है/ जो जिंदा है/ वह जिंदगी की जीत में जरूर भरोसा रखता है/ उसी जीत का भरोसा/ पीड़ित परिवार से मिलकर डीएम राजीव रौशन जगा गए/

जो जानकारी मिली है,
डीएम राजीव रौशन ने ज़िंदा जलाकर मारे गए तीन लोगों के परिजनों से शनिवार की देर शाम मुलाकात की/ डीएम श्री रौशन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे/ सबसे पहले जलाकर मारी गई पिंकी/ और संजय झा की तस्वीर पर/ पुष्प-चढ़ाकर/ उन्हें नमनांजलि दी/

सबसे सुखद यह रहा,
डीएम श्री रौशन ने परिवार की चौथी झुलसी हुई युवती निक्की की गंभीर हालत देखी/ उनकी पीड़ा को महसूसा/ साथ ही/ घटना की स्पीडी ट्रायल करा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया/

सबसे खास यह रहा,
डीएम श्री रौशन से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार की चौथी झुलसी हुई युवती निक्की ने जो कहा/ वह राहत से कम नहीं/ कमोबेश, इस पीड़िता/ और उसके बचे हुए परिजनों को/ इस बात का आभास/ उनके अंदर/ एक जीवंत विश्वास/ जरूर जगा/ वो आत्मविश्वास से भरे ही शब्द थे/ जिसके एक-एक तारत्मय ने उस कंधे पर भरोसा/ पूरा यकींन दिखाया/ जो उनसे मिलने बीती देर शाम पहुंचे थे/

यानी, उस युवा जोश के डीएम श्री रोशन की बातों ने इतना भर जरूर किया/ पीड़ित परिजनों में न्याय का भरोसा जगा है/ तभी तो थकी/ जिंदगी से जूझती/ लड़ती/ निक्की के कंपकंपाते लफ्ज पर/ थोड़ी सी राहत के मरहम लगते दिखे/ और वह बोल पड़ी/ डीएम सर ने उन्हें और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया है/ साथ ही/ घटना की स्पीडी ट्रायल कराने की सिफारिश का भरोसा मिला/ उम्मीद है, हमें पूरा न्याय मिलेगा/

वहीं, डीएम श्री रौशन की खास बात यह रही/ उन्होंने/ दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के बीच/ पीड़ित परिवार को पूरा न्याय/ चिकित्सा और आर्थिक सहायता के लिए/ हर संभव प्रयास का भरोसा दिया/ अहम यह/ डीएम श्री रौशन ने/ समाज को जागरूक रहने का भी आह्वान किया/ यह बड़ी बात है/ समाज में इस तरह की घटना ना हों/ इसके लिए जागरूक रहना हम सबकी जवाबदेही बनती है…सच मानो तो/(To be honest, with Manoranjan Thakur)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट: अनंत सिंह के घर 50 हजार रसगुल्ले, क्या है ‘छोटे सरकार’ का मास्टरप्लान?

Patna Graduate Seat: पटना स्नातक सीट पर चुनावी माहौल गरमा गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन दिया है। नामांकन से पहले अनंत सिंह के आवास #PatnaGraduateSeat,#AnantSingh,#BiharPolitics

Darbhanga Crime की झूठी कहानी | दरभंगा में गोली लगने का बताया हमला, पुलिस ने खोल दी पोल! सच जानकर चौंक जाएंगे आप –...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिस ने एक गोलीकांड का पर्दाफाश किया है। युवक ने अज्ञात हमलावरों पर गोली मारने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि कपड़ा बदलते समय लोड #DarbhangaPolice,#BiharCrime,#GunshotMystery

Darbhanga School Sports दरभंगा के युवा खिलाड़ियों का जलवा! स्कूल प्रतियोगिता में मचाया धमाल, अब प्रमंडल पर निगाहें

Darbhanga School Sports: दरभंगा में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने विजेताओं को सम्मानित #DarbhangaSports,#BiharSchoolGames,#YouthTalent

बिहार कैबिनेट ने खोल दिया खजाना! इमरजेंसी फंड 3 गुना बढ़ा, 11 विभागों को मिले हजारों करोड़

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने शनिवार को राज्य के विकास और आपातकालीन जरूरतों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। आकस्मिकता निधि को 350 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये किया गया, #BiharCabinet,#NitishKumar,#BiharDevelopment