back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

चुनावी कांव-कांव | Darbhanga के कद्दावर JDU Leader और मंत्री Madan Sahni ने कह दी Nitish Kumar पर बड़ी बात, लगी BJP को मिर्ची

spot_img
- Advertisement - Advertisement

चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स | दरभंगा के कद्दावर जदयू नेता और सरकार के मंत्री मदन सहनी ने आज मुजफ्फरपुर में ऐसी बात नीतीश कुमार को लेकर कही है जिससे बीजेपी झटपटा गई है। बीजेपी को बड़ा (Minister Madan Sahni said, BJP became weak after separation from JDU) करंट लगा है।

- Advertisement -

बीजेपी बौखला गई है

दरअसल,यहां एक कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे जदयू के मंत्री मदन सहनी मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने बीजेपी पर बड़ा तंज कसा। इससे बीजेपी बौखला गई है। पढ़िए ऐसा क्या कह दिया मंत्री मदन सहनी ने, पूरी खबर देशज टाइम्स के चुनावी कांव-कांव में

- Advertisement -

जदयू से अलग होने के बाद बीजेपी कमजोर हो गई है

मंत्री श्री सहनी दरभंगा के कद्दावर नेता हैं। नीतीश सरकार में मंत्री हैं। इनका दरभंगा के बहादुरपुर से लेकर बिरौल तक बड़ी पैठ है। इस बीच उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जदयू से अलग होने के बाद बीजेपी कमजोर हो गई है। इसलिए जदयू को साथ लाने के लिए जदयू के शीर्ष नेतृत्व बेचैन है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News: बजट सत्र से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष का 'शक्ति प्रदर्शन', नीतीश सरकार पर जमकर बरसे

भाजपा बेवजह एनडीए में आने की बात को हवा दे रही है

श्री सहनी यहीं नहीं रूके। कहा, भाजपा बेवजह एनडीए में आने की बात को हवा दे रही है लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। जदयू की भाजपा के एनडीए गठबंधन में जाने की बात अफवाह है सीएम नीतीश कुमार ने जो फैसला कर लिया है उसके साथ जेडीयू कार्यकर्ता व बिहार की जनता एकजुट है।

महागठबंधन अटूट है, आरजेडी में नहीं होगा जोड़-तोड़

मदन सहनी ने आगे कहा कि महागठबंधन अटूट है। टूटने वाला नहीं है। ना ही गठबंधन टूटेगा और ना ही जदयू, ना आरजेडी में जोड़-तोड़ होगी। बीजेपी इस बार जीरो पर आउट होगी, और लोकसभा की 40 के 40 सीट महागठबंधन जीतेगी। वहीं, गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा को लेकर इस माह के अंत तक सीट शेयरिंग का काम पूरा हो जाएगा। जदयू जीती हुई 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें