back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Bihar Politics: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बड़ी उद्घोषणा —बिहार की हर सीट पर उतरेंगे गौ भक्त प्रत्याशी—स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुद करेंगे प्रचार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Politics में बहुत कुछ नया होने वाला है। यहां, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषित किया—हर सीट पर गौ भक्त प्रत्याशी होंगे। यानि, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्तों का बड़ा शंखनाद हो चुका है।@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स।

- Advertisement -

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, वह खुद चुनाव प्रचार करेंगे। गौ को राष्ट्र माता घोषित करने की अपील करेंगे। डेहरी ऑन सोन में गौ मतदाता संकल्प यात्रा में सनातनी हिन्दुओं से मतदान की अपील करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार की चुनावी परिदृश्य को गरमा दिया है।@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स।

- Advertisement -

शंकराचार्य का चेतावनी संदेश साफ शब्दों में है कि केवल गौ रक्षा के पक्ष में खड़े प्रत्याशियों को वोट दें। उन्होंने बिहार चुनाव 2025 में सभी राजनीतिक दलों से गौ रक्षा पर स्पष्ट जवाब देने की मांग भी भरे मंच से की।@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स।

गौ रक्षा सिर्फ आस्था नहीं, संस्कृति और समाज की आधारशिला—स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में निर्दलीय गौ भक्त उम्मीदवारों की तैयारी तेज हे। चुनावी राजनीति में नया मोड़ आ गया है। जहां, सनातनी राजनीति का शंखनाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान

Bihar Politics: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती करेंगे गौ भक्त प्रत्याशियों का प्रचार

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे।

सरस्वती ने रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित बस्तीपुर गांव में आयोजित गौ मतदाता संकल्प यात्रा में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वे स्वयं इन गौ भक्त प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने सनातनी हिंदुओं से अपील की कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के मुद्दे पर मतदान करें।

सभा में उन्होंने कहा,

“सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हिंदू धर्मावलंबी गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की आधारशिला है।”

स्वामी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय पार्टियों के दिल्ली कार्यालयों का दौरा किया और पूछा कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के पक्ष में हैं या नहीं, तथा इसे लोकसभा में उठाने के लिए क्या कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना स्पष्ट पक्ष नहीं रखा। इसलिए मजबूरी में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन उम्मीदवारों को वोट दें, जो गौ रक्षा के प्रति स्पष्ट और संकल्पित हों।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajpal Yadav: जेल जाने के बाद सामने आई राजपाल यादव की हैरान कर देने वाली नेट वर्थ, सुनकर आप भी कहेंगे – ‘छोटे पंडित’...

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी ज़िंदगी...

Tata Sierra 2026: जानिए कितनी पड़ेगी आपकी जेब पर भारी, EMI का पूरा हिसाब

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी आइकॉनिक नाम की बात होती...

Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

Bihar Electricity Bill: समय का पहिया एक बार फिर आम आदमी की जेब पर...

गूगल डूडल: शीतकालीन ओलंपिक 2026 में आइस हॉकी का डिजिटल जश्न

Google Doodle: आज तकनीक और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब गूगल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें