spot_img

Technology News – NASA और SpaceX के बाद अब Google ने लगाया Zoom पर बैन

spot_img
- Advertisement -
देशज टाइम्स, टेक डेस्क । टेक कंपनी गूगल (Google) ने डाटा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वीडियो कॉफ्रेंसिंग एप जूम (Zoom) पर बैन लगा दिया है। साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों को जूम एप इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है।  गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही हमारी सिक्योरिटी टीम ने कर्मचारियों से कहा है कि वे अब जूम ऐप को कॉर्पोरेट कम्प्यूटर्स पर नहीं चला पाएंगे, क्योंकि ये हमारे ऐप के सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को मैच नहीं करता है। साथ ही कंपनी ने कहा कि जो लोग लैपटॉप में जूम एप का उपयोग कर रहे हैं, वह तुरंत अपने डिवाइस में से इसे डिलीट करें।

Technology News - NASA और SpaceX के बाद अब Google ने लगाया Zoom पर बैन
बता दें कि नासा और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को जूम एप का इस्तेमाल करने से मना किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल के कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं ऐसे में भविष्य के प्लान और प्रोडक्ट को लेकर भी मीटिंग्स की जा रही हैं, जिससे डाटा लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि लॉकडाउन में अधिकतर लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

Technology News - NASA और SpaceX के बाद अब Google ने लगाया Zoom पर बैन

वहीं ऐसे में ऑफिस में होने वाली मीटिंग्स भी घरों से ही हो रही हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए स्काइप और जूम जैसे एप्स का उपयोग हो रहा है। इसके साथ ही जूम वीडियो कॉलिंग एप को इस वक्त दुनिया के 141 देश इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब नासा और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के बाद गूगल ने भी अपने कर्मचारियों को जूम इस्तेमाल करने से साफ मना कर दिया है।

- Advertisement -

Technology News - NASA और SpaceX के बाद अब Google ने लगाया Zoom पर बैन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Minority Scheme अगर आप बिहार के अल्पसंख्यक छात्र हैं तो पाएं ₹10,000 की आर्थिक मदद, तुरंत करें अप्लाई!

Bihar Minority Scheme: बिहार में अल्पसंख्यक छात्रों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत ₹10,000 मिलेंगे, आवेदन शुरू। वहीं, कटिहार में ऋण वसूली के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएग#BiharMinorityScheme,#KatiharNews,#StudentIncentive

ये Protest अलग है|पटना में 6 साल का बच्चा आदित्य… क्या धरने का होगा असर – जिद- ‘मोदी जी आएंगे तभी उठूंगा!’

Patna Student Protest: पटना के गर्दनीबाग में 6 साल का मासूम आदित्य अपने माता-पिता के साथ कथित मारपीट के विरोध में दो दिनों से धरने पर है. उसकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से#PatnaStudentProtest,#GardanibaghDharna,#PMNarendraModi

Bihar Rain Alert आज राज्य के 24 जिलों में बारिश -बिजली का अलर्ट ! अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश! IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट| जानें...

Bihar Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के 24 जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़#BiharRainAlert,#BiharWeatherUpdate,#IMDAlert

बिहार में ‘बाढ़-मुक्त’ सपना होगा पूरा? CM सम्राट का दिल्ली में बड़ा दांव, मांगे 11000 करोड़!

Bihar Development Projects: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर बिहार के लिए 11000 करोड़ रुपये की मांग रखी है। इससे कोसी-मेची लिंक सहित#BiharNews,#SamratChoudhary,#FloodControlBihar