मई,21,2024
spot_img

Darbhanga की महिला दरोगा…”साहिबा पर बड़े साहेब” का हाथ…! पिकअप वाली इस एक्सीलेटर में घूस वाली बड़ी डील…

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शहर में एक महिला दरोगा ऐसी भी हैं, जिनकी सिर पर बड़े-बड़े अधिकारियों के हाथ हैं। फिर डर किसका। जो मन में आ जाय, बस कर देना है।

कुछ दिन पहले, एक मैजिक गाड़ी को पकड़कर थाने लाया गया था। बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में अनाज लदा था। करीब 64 सौ रुपया फाइन लेकर उक्त गाड़ी को देर शाम छोड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी को पुलिस की ओर से पकड़े जाने एवं छोड़े जाने तक काफी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। चर्चा यह है कि, उक्त मैजिक को छोड़े जाने की डील एक लाख अस्सी हजार में हुई है।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak News|Bihar Education Department|सरकारी स्कूलों में 'Mission Daksh Exam', केके का आदेश...कल से

इस डील में लिये गये एक लाख अस्सी हजार रुपये को छुपाने को लेकर विधिवत 64 सौ रुपये की रसीद काटी गई है। ताकि, मामला आगे नहीं बढ़ सके। गाड़ी में अनाज लदा दिखाया गया है।

इस प्रकरण की चर्चा आग के तरह पूरे शहर में फैली हुई है। हर किसी के कानों तक यह बात पहुंच रही है। “देशज टाइम्स” को पुख्ता सबूत के करीब है। उम्मीद करते हैं कि दो-तीन दिनों में गाड़ी पकड़ने से लेकर छोड़ने तक के सारे सबूत सबके सामने लाया जाएगा। इसके बाद प्रमुखता से परत-दर-परत हम प्रकाशित करेंगे।

बताया जा रहा है कि एक लाख अस्सी हजार रुपयों में एक लाख रुपये जिले के आला पुलिस पदाधिकारियों के नाम पर लिया गया है। लेकिन, उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। और ना हीं, उन्हें दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Darbhanga के SSP Jagunath Reddy पहुंचे जाले

इस पूरे डील का पैसा उक्त महिला दरोगा खुद रख ली है। अब दूसरा सवाल यह उठता है कि अनाज से लदे मैजिक गाड़ी को आखिर छुड़ाने में एक लाख अस्सी हजार उक्त महिला दरोगा को बतौर घूस लोग क्यों देगा। इस प्रश्न का जवाब भी पुलिस के लोग ही दबी जुबान में दें रहें हैं।

कह रहे हैं कि सर, गाड़ी को खोलकर पहले ही देख लिया गया था। थाने में आने के बाद उसे खोला नहीं गया। गाड़ी मालिक ने काफी पैरवी लगाया था। किसी जेलर को फोन किया गया था। कुछ पुलिसकर्मी से भी पैरवी कराया गया था। फिर रुपयों में बात हुई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| केवटी में लंबी लाइन...वोटिंग की अच्छे पैदावार के शुभ संकेत...

देर रात पिकअप मैजिक को थाने लाया गया था। और सुबह तक डील चल रहा था। डील खत्म होते ही गाड़ी को छोड़ दिया गया। अब यहां फिर सवाल उठता है कि गाड़ी में आखिर क्या था। अनाज था या और कुछ। यह तो जांच के बाद ही पता चल सकता है। बता दें कि वह गाड़ी कहीं दूसरी जगह का नहीं बल्कि लहेरियासराय थाना के पंडासराय का ही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें