back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Madhubani में NH 57 57 से जोड़ती अंधराठाढ़ी-झंझारपुर वाया भदुआर सड़क पर कभी भी हो सकता है आपके साथ हादसा….रहिएगा अलर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा अंधराठाढ़ी- झंझारपुर वाया भदुआर सड़क,मेंटेनेंस के अभाव में हो गयी जर्जर, फोटो: बरसाम गांव में सड़क की खस्ता हालत

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। अंधराठाढ़ी- झंझारपुर वाया भदुआर सड़क रख – रखाव व मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गयी है। यह प्रखंड की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है।

- Advertisement -

इस सड़क की लंबाई 17 किलोमीटर है और यह अंधराठाढ़ी को सीधी एनएच 57 से जोड़ती है। अंधराठाढ़ी मधुबन, धत्ताटोल,बरसाम गंधराइन,चौक, भदुआर, हरिना,कर्णपुर ,महरैल आदि इस सड़क से जुड़े प्रखंड के तकरीबन आठ पंचायतों के मुख्य गांव हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मनरेगा की जगह लेगा Viksit Bharat G RAM G Act, अब 125 दिन काम की गारंटी, जानें मधुबनी में क्या बदलेगा

सूत्रों के अनुसार वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नही हुई है। सड़क जगह – जगह पर टूट गयी है। कई जगहों पर सड़क पर बड़े-बड़े और गहरे गढ्ढे बन गए हैं। टूट और गड्ढों के कारण वाहनों की बात तो दूर पैदल चलना भी कठिन है।

जल जमाव और भराव से यह अधिक खतरनाक हो जाती है। हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। आये दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।वाहन चालक व राहगीर गिरते और जख्मी होकर अस्पताल जाते रहते हैं।

इस सड़क से जुड़े गांव के लोगों की शिकायत है कि इस सड़क की महत्ता और बदहाली के बाबत विधायक, सांसद और बड़े- बड़े अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप में अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी इस सड़क की दशा जस की तस है और इसकी हालत और अधिक बिगड़ती जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें