back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga Sakri-Harnagar भाया बिरौल रेल खंड पर ठप तमाशाई बनीं ट्रेन परिचालन, उगे घास, ये वीरानगी, “मौसमी नेताओं” पर लोसचुनाव में पड़ेगा भारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। 82 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सकरी-हरनगर भाया बिरौल रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

- Advertisement -

इसके पीछे जो भी कारण हो। फिलहाल, इससे ट्रेन यात्रियों और आम लोगों में काफी आक्रोश पनपने लगा है। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनप्रतिनिधि को आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सकरी-हरनगर भाया बेनीपुर व बिरौल रेल खंड पर बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत जगदंबा नवादा हॉल्ट की मांग को लेकर 82 दिनों से स्थानीय लोग बेमियादी धरना पर बैठे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG BREAKING News: दरभंगा में रोड एक्सीडेंट: एसएच 17 पर दर्दनाक हादसा, तीन किशोरों की मौत

इससे इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। ट्रेनों का परिचालन ठप रहने से बिरौल रेलवे स्टेशन जहां वीरान हो गया है। वहीं, परिसर में घास उग आए हैं।

बताया जाता है कि जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे विभाग के पदाधिकारियों की अनदेखी ने इस खंड पर ट्रेनों के परिचालन को बंद कर रखा है। इससे ट्रेन यात्रियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

राजेश कुमार, श्याम कुमार, विकास कुमार, राकेश नायक,टुनटुन प्रसाद, मो.नथन, मो.खालिद, हीरा, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि नवादा के लोगों का एक मामूली सी मांग को शॉट ऑउट करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आम समस्या का निदान जनप्रतिनिधि कैसे कर पायेंगे।

इन लोगों का कहना है कि समस्या के निदान करने में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या का निदान जल्द कराने की मांग जिलाधिकारी से की है। जिससे सकरी-हरनगर भाया बिरौल रेल खंड पर ट्रेनों के परिचालन का लाभ यात्रियों को मिलने लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें