back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में कह रहे लोग, जनता को चाहिए विकास, इसमें बाधा डालने वाला कौन होता है न्यास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। आम जनता को चाहिए विकास, इसमें बाधाएं उत्पन्न करने वाला कौन होता है न्यास।

- Advertisement -

जब नगर पंचायत के नाम पर यहां की जनता टैक्स नगर निकाय को देती है तो इसमे न्यास का क्या काम है। गांवों में कहा जाता है कि एक मुर्गे को कितनी बार हलाल करोगे।

- Advertisement -

पर कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत की जनता दो बार हलाल हो रही है। 26 एकड़ भूमि पर दावा कर रहे न्यास सभी से टैक्स लेती है। और उसी 26 एकड़ में बसे लोगो को नगर निकाय को भी टैक्स देना पर रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Bihar Board Inter Exam में भविष्य की इबादत...बेनीपुर में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, 1439 में से 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें पूरी रिपोर्ट

चाहे वह बिजली बिल के माध्यम से हो या फिर जमीन खरीद बिक्री पर हो। हालांकि, स्थानीय नगर निकाय का चुनाव होने के बाद किसी प्रकार का टैक्स फिक्स नहीं किया गया है।

अगर नगर निकाय पूर्ण रूप से टैक्स लगाती है तो क्या यहां बसे 26 एकड़ के लोगो को दो दो टैक्स पेय करना होगा यानी की दो बार हलाल होंगे। आखिर इस समस्या का निदान किसके पास है।

स्थानीय भूपेश भारती, मो. जब्बार, जयहिंद कुमार, शंकर प्रसाद, मो. इदरीश सहित दर्जनों लोग बताते हैं कि अभी पूर्ण रूप से नगर पंचायत का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। अगर नगर पंचायत में रेन्ट लागू हो जाता है तो क्या हमलोग न्यास और नगर दोनो को रेन्ट देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बदलेगा केवटी Block Office का नक्शा, DM ने दिए कड़े निर्देश, अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम!

अभी जब नगर पालिका के अधीन कोई भी जमीन की खरीद बिक्री होती है तो अलग से 2 प्रतिशत टैक्स लिया जा रहा है। नगर क्षेत्र में बिजली बिल में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार या सरकार के अधिकारी फौरन संज्ञान ले नही तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

नगर निकाय के मुख़्य पार्षद शत्रुध्न उर्फ जैरुन पासवान बताते हैं कि जब रामपुर राउत रेवेन्यू विलेज को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया तो न्यास भी नगर पंचायत के अधीन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में गरमाया माहौल! मदरसा रहमानिया में प्रस्तावित बैठक पर प्रशासन ने लगाया 'ब्रेक', Biraul News में जानें पूरा मामला
मंदिर के विकास का कार्य भी नगर पंचायत की देख रेख में हो। जहां तक बात रही टैक्स का तो यहां की जनता की मांग उचित है। एक लोग दो दो जगह टैक्स नही दे सकता है।

अगर नगर पंचायत पूर्ण रूप से अपना कार्य प्रारंभ करेगी तो क्षेत्र के विकास के लिए नगर पंचायत को टैक्स देना ही होगा। ये मामला विवाद का रूप ले उससे पहले विभाग इस मामले को संज्ञान में ले और उचित फैसला करना होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें