back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बेनीपुर अनुमंडल के दो शैक्षणिक संस्थान, दोनों 3 साल से पैंच-उधार पर केयरटेकर के भरोसे…यही सवाल जगाई आस फिर क्यों कर दिया निराश, पढ़िए Satish Chandra Jha की Exclusive Report

spot_img
- Advertisement - Advertisement

तीश चंद्र झा, बेनीपुर। अनुमंडल क्षेत्र के दो शैक्षणिक संस्थान (Two educational institutes of Benipur subdivision) पिछले 3 वर्षों से पैंच उधार लेकर केयरटेकर के भरोसे संचालित हो रही है। इससे शैक्षणिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। दोनों महाविद्यालय केवल नामांकन लेने और डिग्री बांटने तक ही सीमित रह गई है।

- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अनुमंडल स्तर पर डिग्री महाविद्यालय खोलने के घोषणा के बाद बेनीपुर अनुमंडल के घोंघेया लक्ष्मणपुर महारानी तालाब के किनारे बेनीपुर डिग्री कॉलेज का भव्य भवन का निर्माण किया गया, जो निर्माण के 5 साल बाद तक उद्घाटन का बाट जोहता रहा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने रिमोट से किया था शुभारंभ

इसके बाद वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री ने रिमोट से उक्त डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया और पैंच उधार के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के भरोसे कला एवं वाणिज्य संकाय का नामांकन प्रारंभ हुआ। इसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति के निर्देश पर बहेड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतनारायण पासवान उक्त महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य बने और बहेरी महाविद्यालय के ही 2-3 कर्मियों के बदौलत नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

- Advertisement -

जगी थी आस मगर हो रहे निराश

लेकिन, दो सत्रों में अभी तक कला एवं वाणिज्य संकाय में 400 के आसपास छात्रों का नामांकन हुआ लेकिन कभी कक्षा संचालन का कोई ईमानदार प्रयास नहीं किया गया। वर्तमान स्थानीय विधायक डॉ.विनय कुमार चौधरी की पहल पर कुछ अतिथि शिक्षकों के साथ मिल्लत कॉलेज दरभंगा के प्राचार्य डॉ. मोहित ठाकुर को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया तो एक बार कक्षा संचालन की आस जगी। लेकिन पुनः निराशा ही हाथ लगी।

इस बीच एमएलएसएम के प्राचार्य प्रोफेसर अमरेश कुमार झा को प्रभारी नियुक्त किया गया है और फिर वर्तमान  सत्र में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है लेकिन पूर्व से नामांकित छात्रों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को उच्च शिक्षा के नाम पर छलावा ही मिला।

दूसरी ओर पूर्व विधायक सुनील कुमार चौधरी के अथक प्रयास से बेनीपुर अनुमंडल परिसर में एएनएम एवं जीएनएम महाविद्यालय एवं छात्रावास का भव्य भवन 2017 में ही बनकर तैयार हो गई। जो अब जगह-जगह प्लास्टर का दीवाल दड़कने की स्थिति में पहुंच गई है, लेकिन महाविद्यालय का सुव्यवस्थित संचालन बेनीपुर के लिए दिवास्वप्न बनी हुई है।

पदाधिकारी कुछ भी बताने से कर रहे इंकार

जानकार सूत्र बताते हैं कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में डीएमसीएच से काउंसलिंग के आधार पर जाले एएनएम जीएनएम महाविद्यालय में ही बेनीपुर के छात्राओं का नामांकन लेकर विद्यालय संचालन का कोरम पूरा की जा रही है । जिसके संबंध में बेनीपुर अनुमंडल स्तर पर कोई पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Romantic Web Series: इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर संग देखें ये 5 धांसू लव स्टोरीज, बढ़ जाएगा रोमांस!

Romantic Web Series News: प्यार और मोहब्बत का महीना आ गया है, और साथ...

BYD Atto 3 Evo: इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया अवतार, जानें कीमत और खासियतें

BYD Atto 3 Evo: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने वाली BYD...

BHEL: सरकार का बड़ा Offer For Sale, निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत?

Offer For Sale: BHEL के शेयरों में अचानक आई हलचल ने निवेशकों के बीच...

iPhone 17e: एप्पल का नया बजट किंग, जानें क्या होगा खास!

iPhone 17e: Apple एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें