back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में ये कैसा शौचालय निर्माण…? शौच मुक्त या चौपट व्यवस्था…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। पंचायत में जहां शौचालय की जरूरत है, वहां तो शौचालय है नहीं पर जहां पहले से ही शौचालय है वहां पर शौचालय निर्माण कर, क्यों किया जा रहा सरकारी राशि का दुरुपयोग, वह भी बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए, यह सवाल लोग पूछ रहे हैं।

- Advertisement -

सूत्र बताते है कि वर्ष 2022 में ही शौचालय निर्माण के नाम पर राशि की निकासी हुई। और, अब माध्यमिक विद्यालय केवटगामा में लगभग छह लाख की राशि से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षा विभाग से लगभग चार लाख की राशि से इससे पूर्व शौचालय निर्माण कराया जा चुका है। ठीक उसी शौचालय के बगल में ग्राम पंचायत भी शौचालय का निर्माण कर रहा है, वह भी बिना एनओसी लिए।

यह भी पढ़ें:  Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की 'मिठास'! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी
यह मामला तब संज्ञान में आया जब केवटगामा के प्रवीण यादव ने इसकी शिकायत लिखित रूप से पंचायती राज पदाधिकारी को किया। आवेदक श्री यादव ने बताया कि जहां पर योजनाओं पर कार्य करना चाहिए वहां किया नहीं जा रहा है।

- Advertisement -

विद्यालय में पहले से ही शौचालय जब है तो वहां निर्माण करने की क्या आवश्यकता आ गई। यही शौचालय पंचायत में कहीं और किया जाता तो यहां की जनताओं को कम से कम खेत और सड़कों पर लौटा लेकर तो नहीं जाना पड़ता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब अभियुक्तों के जुर्माने से भरेगा वकीलों का कल्याण कोष, जानिए पूरा मामला

कहने के लिए तो पूरा पंचायत खुले में शौच से मुक्त है। इसके बाबजूद सड़क किनारे लोग शौच करने के लिए मजबूर हैं।

पंचायत के लोगों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार आखिर क्यों किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि यहां की व्यवस्था में खोट है। सरकारी राशि का जरूरत के हिसाब से नहीं बल्कि अपने मर्जी से खर्च की जा रही है।

इस मामले में पंचायत सचिव सुबोध कुमार ने देशज टाइम्स टीम को बताया कि उक्त राशि पूर्व के पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से निकासी की गई है। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में गरमाया माहौल! मदरसा रहमानिया में प्रस्तावित बैठक पर प्रशासन ने लगाया 'ब्रेक', Biraul News में जानें पूरा मामला
पंचायती राज पदाधिकारी आबिद अख्तर बताते हैं कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर दोषी लोगो पर कार्यवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जायेगा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु सदा बताते हैं कि विद्यालय में जितने शौचालय की जरूरत थी उतना बना हुआ है। ग्राम पंचायत की ओर से जिस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय से एनओसी किसी की ओर से नहीं ली गई है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें