back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ, जल्द मिलेगी नौकरी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रदेश राज्यपाल ने मिथिला विश्व विद्यालय के कुलपति को अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति का निर्देश दिया है। इसके बाद लाभुकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राज्यपाल लाल जी टंडन ने ल नामिविवि के वीसी को वर्षों से लंबित अनुकंपा पाल्यों की शीघ्र नियुक्ति का निर्देश दिया है। राजभवन से वीसी प्रो. एसके. सिंह को दिए इस निर्देश की जानकारी पूर्व क्रिकेटर व स्थानीय सांसद श्री कीर्ति झा आज़ाद को दी गई है। श्री आजाद ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखा था। राज्यपाल की ओर से यह निर्देश देते हुए अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति को प्राथमिकता देने का जिक्र किया गया है।

 

अनुकंपा पाल्यों का 48 दिन पुराने प्रदर्शन विश्व विद्यालय प्रशासन के इस आश्वासन के बाद पिछले सप्ताह तत्काल स्थगित किया गया था कि उनकी नियुक्ति के लिए 21 से पचीस जनवरी के बीच समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उन्हें सेवा में लिया जाएगा। इससे पहले धरना प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक व ट्रेड यूनियनों के अलावा श्री आजाद ने पहली दिसंबर 2018 को हिस्सा लिया था। अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति में हो रहे विलम्ब पर गंभीर चिंता जताई थी। इस बीच राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने मिथिला विश्व विद्यालय का दौरा किया। अनुकंपा पाल्यों ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया था।अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ, जल्द मिलेगी नौकरी

जरूर पढ़ें

Darbhanga में कहां लगी भीषण आग? गुलाम मुस्तफा और वसीम राजा की दुकान समेत 3 जलकर राख; 8 लाख की संपत्ति का नुकसान

Darbhanga में कहां लगी भीषण आग? गुलाम मुस्तफा और वसीम राजा की दुकान समेत...

Darbhanga Breaking — केवटी के कदमटोली में नदी में डूबे 5 वर्षीय आयुष का शव मिला 20 घंटे बाद, SDRF और गोताखोरों की टीम...

केवटी | थाना क्षेत्र के कदमटोली गांव वार्ड नंबर-8 में गुरुवार की शाम नदी...

Darbhanga के लाल CA सुरेश झा ने रचा इतिहास — ताजमहल के रहस्यों पर बनी ‘The Taj Story’ ने हॉलीवुड तक मचाया धमाल

प्रभाष रंजन, दरभंगा | बिहार के सीए सुरेश झा ने रचा इतिहास, ‘ताज स्टोरी’...

Darbhanga ‘अजूबा’ निर्माण पर High Court का ब्रेक — घरों से ऊंची बन रहीं सड़कों और नालियों पर लगी तत्काल रोक, जानिए

प्रभाष रंजन, Darbhanga | 'अजूबा' निर्माण पर High Court का ब्रेक — घरों से ऊंची...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें