राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के बरही पंचायत के उपमुखिया पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को चौदह मतों से पारित हो गया। इस प्रकार उपमुखिया मो. असलम को कुर्सी गंवानी पड़ी। पंचायत भवन में मुखिया रजीना खातून की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बैठक में सोलह वार्ड सदस्यों में तेरह सदस्यों ने भाग लिया। दो सदस्य अनुपस्थित रहे। मतदान के दौरान सभी उपस्थित तेरह सदस्यों सहित मुखिया ने लगाए गए अविश्वास के पक्ष में मतदान किए। जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य मो. असगर सहित तेरह सदस्यों ने 29 नवंबर को उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाते हुए मुखिया को आवेदन दिया था। इसमें पद का दुरूपयोग करने व वार्ड सदस्यों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर धमकी देने का आरोप लगाया था। मौके पर पंचायत सचिव मो. इस्लाम भी मौजूद थे।
असलम नहीं रहे अब बरही के उपमुखिया
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
You must be logged in to post a comment.