कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मालपट्टी गांव में आग लगने से पशु का घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लालबाबू महतो के पशु व जलावन घर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने सबकुछ राख दिया। उस समय गृहस्वामी अपने जानवर की चारा काटने चौर गई थी। इसी बीच पड़ोसी व ग्रामीणों ने फ़ोन कर आग लगने की घटना की जानकारी देते हुए आग पर काबू पाने के लिए उपलब्ध संसाधनों से जुट गए। वहीं, अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक इस घटना में गृहस्वामी के मुताबिक घर में रखे चौकी, टेबुल, कुर्सी, साइकिल, जलावन सहित लाखों की क्षति है। घटना की पुष्टि मुखिया नीतू झा ने की है।
आग का खेल, फर्नीचर सहित घर राख
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
You must be logged in to post a comment.