back to top
14 अगस्त, 2024
spot_img

आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान  आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कभी आसमानी आफत तो कभी नेपाल से निकलने वाली पानी रुपी आफत को झेलकर किसान जहां फसल के उत्पादन की तमन्ना करते है। वहीं नीलगाय उस फसल को भी बर्बाद करने में जुट जाते हैं। इन दिनों प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में नीलगाय के उत्पात से किसानों पर आफत टूट रही है। नीलगाय एक साथ दर्जनों की संख्या में झूंड बनाकर खेत में लगे फसल पर टूट जाते हैं। अधिसंख्य होने के कारण जब तक किसान हाथ में लाठी लेकर खेत पर पहुंच पाते हैं, तब तक काफी मात्रा में फसल बर्बाद हो चुकी होती है। दरअसल, बेनीपट्टी के पाली, दामोदरपुर, गंगूली, सरिसब, लदौत, नवकरही, करही, नगवास सहित कई अन्य गांवों के बघार में भारी मात्रा में नीलगाय हो गए हैं,। जो रहस्मयी तरीके से किसान के खेत में आकर फसल चट कर जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 54 अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों को नए DTO

आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान

पूर्व में जहां फसल उत्पादन में आ रहे व्यवधान को देखते हुए सरकार ने नीलगाय को मारने की आजादी दी तो कुछ हद तक नीलगाय पर लगाम लगाया जा सका, परंतु पुनः नीलगाय के मारने पर पाबंदी के बाद नीलगाय की संख्या में काफी वृद्धि हो गयी है। एक अनुमान के मुताबिक अकेले नवकरही के बघार में करीब पचास से अधिक की संख्या में नीलगाय है। पूर्व मुखिया राम संजीवन यादव, रामप्रसाद, ओमप्रकाश चौधरी, नबोनाथ झा समेत कई किसानों ने बताया कि नीलगाय पर लगाम लगाना बहुत ही आवश्यक है। किसानों को भारी क्षति हो रही है। ऐसी ही स्थिति रही तो किसान खेती से विमुख हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, नीलगाय किसानों के खेत में लगे सभी प्रकार के फसल को जड़ समेत चट कर जाता है। खास तौर पर दलहन, रबी, आलू व आम के पत्ता को अधिक पसंद करता है। झूंड में आकर एक साथ फसल को खाकर जंगल की ओर सरपट दौड़ जाता है। इस दौरान एक भी व्यक्ति के आहट होने पर भी नीलगाय जंगल में जाकर छूप जाता है।आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान

 

जरूर पढ़ें

” सिर्फ आधा फीट बाकी… ” बागमती का उफान, टूट सकता है Darbhanga के केवटी और सिंहवाड़ा के बीच संपर्क, पढ़िए

केवटी। प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में बहने वाली बागमती अधवारा नदी का जलस्तर अचानक...

‘न्याय नहीं तो चैन नहीं’ — Navodaya Vidyalaya के छात्र, बेटे जतिन की संदिग्ध मौत पर CBI जांच की जिद पर अड़ीं मुखिया मां...

केवटी, दरभंगा | जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के मृतक छात्र जतिन गौतम के न्याय...

देशभक्ति और रंगों का संगम, Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में बच्चों ने बनाई लाजवाब रंगों में घुली स्वच्छता और आज़ादी वाली रंगोली

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, दरभंगा | नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के तत्वावधान में बुधवार को हर घर...

“मैंने किसी का नाम नहीं बताया…” चाकू, खून और ताबीज, जानिए Jitan Sahani Murder Case में VIP नेता मुकेश सहनी ने पिता के कातिलों...

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी अपने पिता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें