

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा पीएचसी पर शनिवार को आशा ने बारह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, मासिक मानदेय निर्धारण करने पर अड़ी रही। वहीं, अपनी मांगो के समर्थन में आज से बेमियादी हड़ताल पर चली गई। मौके पर मौजूद आशा किरण राउत, सुनीता देवी ,विंधवासिनी देवी ने देशज टाइम्स को बताया कि बिहार की ग्रामीण जन स्वास्थ्य सेवा में आशा व आशा फैसिलेटर वर्षों से सेवारत हैं। इनकी सेवाओं, परिश्रम पूर्व योगदान का ही प्रतिफल है कि पोलियों उन्मूलन में रिकार्ड स्थापित हुआ है। ग्रामीण जन स्वास्थ्य की स्थिति व स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता में वृद्धि हुई है। इस कार्यक्रम में शांति देवी, मीरा देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, पुनीता देवी, शिला देवी सहित दर्जनों आशा ने भाग लिया। इधर, आशा की बेमियादी हड़ताल से काम-काज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।









You must be logged in to post a comment.