

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत–नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन जयनगर का एक जवान गायब हो गया है।
गायब जवान उतर प्रदेष का मूल्य निवासी बताया जा रहा है। इस संबंध में संपर्क करने पर एसएसबी 48वीं बटालियन के कमाडेंट ने मोबाइल पर जवान के गायब होने की पुष्टि करते हुए अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। एसएसबी सूत्रों की मानें तो गायब जवान परीक्षित कुमार गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
सूत्रों ने बताया कि कार्य का अधिक लोड के कारण जवान मुख्यालय छोड़ कर फरार हो गया। विभागीय स्तर पर तलाश जारी है। उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है। गायब जवान किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है अथवा स्वंय कार्यस्थल से फरार हो गया। इस का पता तत्काल नहीं चल सका है।









You must be logged in to post a comment.