

राहुल सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे – केवटी में कार्यरत आशा का अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रखते हुए 21 वें दिन शनिवार को भी अस्पताल के मुख्यद्वार पर उमा देवी के नेतृत्व में धरना दिया। वहीं, मांगों के समर्थन में व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, बारह सूत्री मांगों को लेकर आशा हड़ताल पर हैं। हड़ताल जारी रहने से सीएचसी की ओपीडी सेवा व अन्य स्वास्थ्य कार्य इन दिनों बाधित है। इस अवसर पर कुरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शाही की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री रामतपेश्वर यादव ने मांगों की पूर्ति पर बल दिया। सभा को संबोधित करने वाली आशा में अनिता दास, राधा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, ममता देवी, रीना देवी, किरण देवी, मीना देवी, रेणू देवी, आरती देवी, शमशाद हसरत, शकीला खातून, शीला देवी, इसरत प्रवीण सहित कई शामिल थीं।









You must be logged in to post a comment.