

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव के आहवान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर 22 दिसंबर को किसानों की समस्याओं व विधि-व्यवस्था की गिरती हुई स्थिति व अन्य समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की ओर से समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि किसान आक्रोश मार्च व महाधरना व जेल भरो अभियान की तैयारी को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार में अपराध का गिराफ बढ़ा है। बैठक में प्रदेश प्रधान महासचिव हाजी मो. इदरीस,राजेश कुमार सिंह,मो. औसाफ (लडड्न) ,संजय यादव, सुधीर चौधरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अरसलान, सरोज कुमार यादव, गणेश सिंह, नित्यानंद उर्फ मुन्ना यादव, सुनील कुमार सिंह, मिथिलेश यादव, शोएब अख्तर, मो. नसीबुल, जयचंद्र कुमार झा, श्याम चंद्र यादव, प्रदीप यादव समेत अन्य मौजूद थे।









You must be logged in to post a comment.