

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य निशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार सोमवार को अपने पैतृक गांव प्रखंड क्षेत्र के मस्सा पहुंचे। उनके आने की खबर से पूरे गांव में आज लोगों की खुशियां देखते ही बन रही थी। ग्रामीण उनसे मिलने उनके घर पहुंचने लगे। उन्होंने अपने गांव मस्सा में सामाजिक बैठक की। बैठक में उन्होंने लोगों की शिकायते भी सुनीं। कई मामलों का उन्होंने त्वरित निबटारा भी किया। मौके पर पहुंचे सीओ कमल कुमार को उन्होंने मस्सा एमवाएडी ग्राउंड को अवैध लोगों से कब्जा मुक्त कराने को कहा। वहीं, मस्सा भगवतीस्थान की भूमि को लोगों की ओर से अवैध रूप से कब्जा मुक्त करने के लिए भी जाले थानाध्यक्ष व सीओ को जल्द से जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा व निशक्तता पेंशन, निशक्तता प्रमाण पत्र व अन्य के लिए लोगों के शिकायतों का निवारण किया। साथ ही गांव में एक स्वास्थ्य केंद्र व उच्च विद्यालय के लिए भी उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।









You must be logged in to post a comment.