


दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एलआर गर्ल्स हाई स्कूल में कराटे एसोसियन ऑफ दरभंगा की ओर से आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी ठाकुर ने किया। मौके पर मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार खेल को उसका सही सम्मान और स्थान देती है। कहा, क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो-कराटे के अलावे अन्य खेलों में भारत का परचम विश्व में पढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने अनूठी पहल शुरू की है।
खेलो इंडिया बच्चों व किशोरों को अपराध या असामाजिक गतिविधियां से दूर रखने में भी यह योजना सहायक साबित होगी। कार्यक्रम को व्यक्तिगत विकास सामुदायिक विकास आर्थिक विकास व राष्ट्रीय विकास के रूप में खेलों को मुख्यधारा से जुड़े जाने से भारतीय खेलों के इतिहास में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि का क्षण है।
श्री ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार दस से अठारह साल के आयु वर्ग के करीब बीस करोड़ बच्चों को राष्ट्रीय शारीरिक फिटनेस अभियान में शामिल किया जाएगा। इससे न केवल बच्चों की शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा बल्कि फिटनेस से संबंधित गतिविधियों को ही समर्थन मिलेगा।
कार्यक्रम में कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, सचिव मुकेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, संयुक्त सचिव विक्रांत कुमार, बिहार सचिव पंकज कामत, दरभंगा कराटे के जन्मदाता सुरेंद्र कुमार आनंद, किलकारी के समन्वयक प्रणव, सौरभ कुमार झा, बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।










You must be logged in to post a comment.