राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। भवनों के भूकंप व चक्रवात व बाढ़ रोघी भवनों के निर्माण व पूर्व निर्मित भवनों के सुदृढ़ीकरण विषय पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रखंड मुख्यालय में राज मिस्त्रियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। मौके पर तकनीकी सलाहकार डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने भूकंप रोधी भवन के लिए कुर्सी व नीव की सुरक्षा की महत्ता को बड़े ही सरल,सहज व प्रभावकारी तरीके से समझाया। विभिन्न प्रकार की नीव जैसे लगातार नींव आरसीसी पीलर नींव व ईट पिलर नींव का अभ्यास मास्टर ट्रेनर्स के देखरेख में राजमिस्त्रियों को करवाया गया। नई तकनीक की जानकारी लेते हुए अनुभवी राजमिस्त्री काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। मौके पर सीओ अजीत कुमार झा, अंचलकर्मी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नई तकनीक, नींव की सुरक्षा के बीच दिखा उत्साह
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
You must be logged in to post a comment.