back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

नहीं रहे देश हित के सच्चे सिपाही जागेश्वर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

नहीं रहे देश हित के सच्चे सिपाही जागेश्वर

अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। लंबे समय तक सामाजिक कार्य से जुड़े जागेश्वर दास का 89 वर्ष की आयु में रविवार की देर शाम उनके पैतृक गांव हरसिंहपुर में निधन हो गया। इन्होंने देश में लगाए गए आपातकाल के खिलाफ 1975 में जेपी की अगुवाई में जेल भरो आंदोलन में पंडित उमाकांत झा के नेतृत्व में सक्रिय होकर दरभंगा जेल में सात महीने बिताए। इनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव होने के कारण दस वर्षों तक झारखंड के रांची में रहकर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए भी कार्य किया। जेपी सेनानी को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किए जाने के बाद इन्हें प्रतिमाह पेंशन भी मिल रहा था। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनमें एक पुत्र कैलाश चौपाल व विधवा पत्नी समेत भरा पूरा परिवार है। अंत्येष्टि सोमवार को गांव के ही शमशान में किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया। निधन पर नवानगर नरमा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जेपी सेनानी विरेंद्र कुमार झा, विशंभर झा, शिव शंकर चौधरी ,विजय कुमार झा समेत कई जेपी सेनानियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं कहा है कि एक सच्चे जेपी सेनानी के चले जाने का गम भी है।

नहीं रहे देश हित के सच्चे सिपाही जागेश्वर

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें