मनोज कुमार, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। सदर प्रखंड मुख्यालय व सदर थाना में सोमवार को मदिरा सेवन ना करने का संकल्प लिया। मौके पर सदर प्रखंड परिषद में बीडीओ रवि सिन्हा के नेतृत्व में शपथ ग्रहण सभा का आयोजन किया गया। इसमें मदिरा ना पिएंगे और ना ही पीने देंगे की शपथ ली गई। इस संकल्प सभा में सदर सीओ अरुण कुमार सक्सेना, पीएससी प्रभारी डॉ. अविनाश चंद्र मिश्रा, बीएओ विमलेश झा सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। वहीं, सदर थाना के थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में थाना परिषद में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी पुलिस पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि ना मदिरा पिएंगे और ना ही किसी को पीने देंगे। इस संकल्प सभा में एसआई नेसार अहमद, प्रमोद सिंह, एएसआई राम तपस्या सिंह, ललन कुमार सिंह, दशरथ प्रसाद चौहान, रामा शंकर भारती, जीतू प्रसाद यादव सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
ना पिएंगे मदिरा ना पीने देंगे …
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
You must be logged in to post a comment.