back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

पक गई बीरबल की खिचड़ी दिल्ली में

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पक गई बीरबल की खिचड़ी दिल्ली में

नई दिल्ली, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में शुमार बीरबल की कहानी में खिचड़ी कभी नहीं पक पाई थी, मगर आज के बीरबल की खिचड़ी पक भी गई और लोगों ने इस मकर संक्रांति पर खिचड़ी के जायके का खूब लुत्फ भी उठाया। यह बीरबल कोई और नहीं, बल्कि प्रख्यात लेखक डॉ. बीरबल झा हैं। मिथिला लोक फाउंडेशन के अध्यक्ष व लिंगुआ फैमिली के प्रमुख डॉ. बीरबल झा ने इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर “खिचड़ी पे चर्चा” का एक कार्यक्रम रखा था।

कार्यक्रम में शिक्षा, व्यापार, राजनीति, मीडिया समेत कई क्षेत्र से जुडे़ लोग पहुंचे थे, जिनमें कई चर्चित लेखक व साहित्यकार भी मौजूद थे। आगंतुकों को खिचड़ी की दावत दी गई थी। बीरबल झा ने अपने निर्देशन में खिचड़ी का व्यंजन तैयार किया था। साथ में खिचड़ी के चार यार घी, पापड़, दही, अचार भी उपलब्ध थे। इस व्यंजन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया और इसकी खासियत की चर्चा की।

पाग पुरुष  डॉ झा ने कहा कि खिचड़ी सुपाच्य भोजन है, जो मरीजों के पथ्य से लेकर पंच सितारा होटलों के भी मेनू में आज शामिल है। मकरसंक्रांति पर खिचड़ी की दावत की परंपरा मिथिला में सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी एक गुणकारी और जायकेदार व्यंजन है, जिसके कई रूप देखने को मिलते हैं। यह अंग्रेजी का शब्द हॉच- पॉच  नहीं बल्कि फ्रेंच शब्द मिलॉन्ज का परिचायक है। मिलॉन्ज का अर्थ है मिश्रण। खिचड़ी में भी दाल, चावल, सब्जी और जायकेदार मसालों का मिश्रण होता है, जो काफी पौष्टिक होता है।

डॉ. झा ने कहा कि खिचड़ी के अब कई मुहावरे बन चुके हैं, जिनका प्रयोग खानपान से इतर राजनीति, मनोरंजन, समाज समेत कई क्षेत्र में अलग-अगल अर्थों में होता है। इस मौके पर मौजूद अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार झा ने कहा कि आज का विचार भी अब खिचड़ी बन गया है, जो साम्यवाद, पूंजीवाद व अन्यान्य वादों को समाहित कर लिया है। वर्तमान दौर में गठबंधन की राजनीति भी तो एक प्रकार की खिचड़ी ही है।पक गई बीरबल की खिचड़ी दिल्ली में

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें