मिथिलांचल के प्रसिद्ध कवियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कुंदन राय, देशज टाइम्स ब्यूरो। दूर देश में रह रहे मिथिलांचल वासियों की ओर से महाकवि विद्यापति के समृद्ध साहित्यिक विरासत को मंचन, व्याख्यान व सांगीतिक प्रस्तुतिकरण से उसको सहेज कर रखने की यह शैली प्रदेशों में काफी लोकप्रिय होती जा रही है और अब तो यह सालाना परंपरा का रूप ले चुका है। दिल्ली के रोहिणी अवस्थित अवंतिका सेक्टर एक में विद्यापति स्मृति संघ की ओर से विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के मौके पर आर के मिश्र, अपर महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इस मौके पर संघ की ओर से निर्मित विद्यापति की जो अवंतिका में ही निर्मित की गई है का उद्घाटन निगम पार्षद मनीष चौधरी व उत्तरी दिल्ली के महापौर आदेश गुप्ता की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि सम्मेलन संगीत कार्यक्रम का आयेजन किया गया। कवि सम्मेलन में डॉ जयप्रकाश चौधरी जनक, मणिकांत झा, आभा झा, अमरनाथ मिश्र व सम्राट अशोक ने अपनी अपनी रचनाओं से उपस्थित कविता प्रेमियों को बांधे रखा। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुंज बिहारी मिश्र, माधव राय, कुमकुम मिश्र, जूली झा, धनिक लाल यादव, राधे भाइ सहित अनेक कलाकारों ने भाग लेकर कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिया। मिथिला की सांस्कृतिक विरासत व साहित्यिक विरासत के प्रदर्शन को समेटे यह कार्यक्रम दिल्ली में रह रहे मिथिलांचल व पूर्वांचल वासियों के दिल में अपने जमीं की यादों को ताजा कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान बुराड़ी के विधायक संजीव झा के साथ मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष नीरज पाठक व इंद्रप्रस्थ मैथिल संघ के उपाध्यक्ष सुमित ठाकुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन समिति के अध्यक्ष गोविंद झा के साथ संघ के सभी सदस्य मोजूद रह कर कार्यक्रम की सफलता को सुनिश्चित किया।
आठ को दिल्ली के बुराड़ी में होगा विद्यापति समारोह का आयोजन
देश की राजधानी में महाकवि विद्यापति के स्मृति पर्व समारोह की अगली कड़ी में बुराड़ी में विद्यापति पर्व समारोह मनाया जाएगा। विश्व मैथिल संघ के बैनर तले इस कार्यक्रम को दिल्ली के संतनगर बुराड़ी में शालीमार पैलेस के निकट आयोजित किया जाएगा। वहीं, नौ दिसंबर को किराड़ी में भी कार्यक्रम का आयोजन होना है।
You must be logged in to post a comment.