spot_img

पोलो मैदान 29 को गरजेगा, शून्य पर होगा मोदी सरकार आउट

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य व मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने सोमवार को कहा कि देश, समाज, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सत्ता से भाजपा को बाहर करना आज देशभक्ति का तकाजा बन गया है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को नकारने व पंगु बनाने के आरोपी प्रधानमंत्री की दोबारा वापसी सजग राष्ट्र कबूल नहीं कर सकता। भाजपा विरोधी ध्रुवीकरण का बिहार में भाकपा माले अहम किरदार है। हमारी कोशिश है कि भाजपा को बिहार में शून्य पर आउट करने के लिए विपक्षी दलों के बीच व्यापक एका बने और इसमें वामपंथ की महत्वपूर्ण भूमिका हो ताकि जनता के मुद्दे के साथ न्याय हो सके। श्री झा भाकपा माले कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

तीन सदस्यीय कमेटी गठित, धीरेंद्र, राजाराम, केडी शामिल

उन्होंने कहा है कि भाकपा माले ने विपक्षी दलों के साथ संवाद को बढ़ाने के लिए तीन सदस्य कमेटी बनाई है जिसमें धीरेंद्र झा, राजाराम सिंह व केडी यादव शामिल हैं। व्यापक दलितों, वंचितों व अल्पसंख्यकों की इच्छा है कि वामदलों के साथ अन्य भाजपा विरोधी दलों का संश्रय बनें। सीवान के अल्पसंख्यकों ने इस आवाज़ को मज़बूती दी है कि सीवान सीट पर माले की दावेदारी उचित है। जानकारी के अनुसार, भाकपा माले ने गठबंधन की व्यापकता को देखते हुए ही छह सीटों पर ही लड़ने का निर्णय किया है। हमारी पूरी तैयारी व कोशिश होगी कि मिथिलांचल में भाजपा की करारी हार होगी। मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय का नहीं बनना, बंद चीनी, अशोक पेपर मिल, जुट मिल, खाद कारखाना सहित अन्य बन्द उद्योगों का चालू नहीं होना आदि ऐसे मुद्दे हैं जिस पर मोदी-नीतीश सरकार की घेराबंदी होगी। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की नीतीश सरकार ने किसानों के साथ बड़ा अन्याय किया है। कर्जमाफी तो दूर की बात रही, घोषित फसल क्षति मुआवजा न तो बाढ़ के समय का मिला और न ही इस साल के सुखाड़ का।सरकार ने दलितों, गरीबों व बेकारों को ठगा है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व विद्यालय रसोइया की हड़ताल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम स्कीम वर्कर्स  को न्यूनतम मजदूरी देने से सरकार भाग रही है।

- Advertisement -

बैद्यनाथ यादव ने कहा, भ्रष्टाचार, अपराध,अपराधियों को सत्ता का संरक्षण

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध व अपराधियों को शासक दलों का संरक्षण प्राप्त है। शासक पार्टियों के नेताओं के अगल-बगल अपराधी खड़े हैं। कहा कि अपराध के खिलाफ हमारा संघर्ष व तेज़ होगा। 29-30 जनवरी को पार्टी का 11वां ज़िला सम्मेलन होगा। इसकी शुरुआत 29 जनवरी की पोलो मैदान में आयोजित मज़दूर-किसान एकता रैली से होगी। सम्मेलन की तैयारी को लेकर स्थानीय व प्रखंड सम्मेलन शुरू हो गए हैं जहां से जिला सम्मेलन के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इस अवसर पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद मौजूद थे।पोलो मैदान 29 को गरजेगा, शून्य पर होगा मोदी सरकार आउट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Supaul Crime News: सुपौल में युवक की संदिग्ध मौत, राज क्या?हत्या/करंट का झटका? हंगामा!

सुपौल में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने मचाया हड़कंप। परिजनों ने स्थानीय पान दुकानदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि कुछ लोग करंट से मौत बता#SupaulCrime,#BiharNews,#SuspiciousDeath

East Champaran Sadak News: पूर्वी चंपारण में भ्रष्टाचार की नई कहानी! करोड़ों की सड़क 60 दिन में टूटी, कौन जिम्मेदार?

पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत बनी एक सड़क और पुलिया महज 60 दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेम#EastChamparanNews,#BiharInfrastructure,#RoadDamage

Darbhanga Crime News: दरभंगा में शराबी युवक का खौफ: चेन और 36 हजार लूटे, लोग दहशत में!

दरभंगा के लहेरियासराय में शराबी युवक के आतंक से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हाल ही में उसने एक व्यक्ति से 12 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे। पुलिस से सु#DarbhangaNews,#CrimeNews,#BiharPolice

Patna Crime News: पटना में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: ASI गंभीर घायल, 8 SLR कारतूस बरामद, मचा हड़कंप!

पटना में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक ASI गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#PoliceAttack