आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय शहीद भवन के भोगेंद्र झा सभा भवन में पार्टी जिला परिषद की बैठक रविवार को हुई। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सचिव ने लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आहवान किया। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी को देश के मात्र 31 फीसद लोगों ने वोट दिया था। साढ़े चार साल में इस सरकार की विभिन्न मार्चो पर विफलता से इसका ग्राफ काफी नीचे गिर गया है। रसोई गैस, डीजल,पेट्रोल की मूल्यों में लगातार वृद्धि से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की हालत दुखद है,युवाओं-छात्रों के बीच सरकार से घोर निराशा है। राफेन विमान रक्षा सौदा,सीबीआई प्रकरण ने सरकार को नंगा कर दिया है। लोगों की मूलभूत समस्याओं से भटकाने के लिए फिर से राम मंदिर का नारा दिया जा रहा है। वहीं, पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने कहा कि कम्युनिस्ट नेता भोगेंद्र झा की पुण्यतिथि से पूर्व जिला के सभी प्रखंडो में पार्टी सदस्यता निजीकरण संपन्न कर लेना है। उन्होंने बिहार में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मजबूत आंदोलन करने का आहवान किया। गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया। पार्टी के जिला सचिव मिथिलेश झा ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि मधुबनी संसदीय सीट भाकपा की परंपरागत सीट रही है,जहां से भोगेंद्र झा पांच बार व चतुरानंद एक बार सांसद चुने गए। बैठक की अध्यक्षता अशेश्वर यादव ने किया जबकि बैठक में अरविंद प्रसाद, लक्षमण चौधरी, सूर्यनारायण महतो, राकेश कुमार पांडेय, राजश्री किरण, बाल कृष्ण मंडल,अरूण कुमार ठाकुर ने भी विचार रखे।
भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ होगा हल्ला बोल
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
You must be logged in to post a comment.