back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

मानव तस्करी व खरीद-फरोख्त का जयनगर में भंडाफोड़ : नाबालिक दलित से शादी रचा उत्तर प्रदेश ले जा रहे 45 वर्षीय दुल्हा समेत तीन लोगों को रेलवे पुलिस ने दबोचा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मानव तस्करी व खरीद-फरोख्त का जयनगर में भंडाफोड़ : नाबालिक दलित से शादी रचा उत्तर प्रदेश ले जा रहे 45 वर्षीय दुल्हा समेत तीन लोगों को रेलवे पुलिस ने दबोचा  आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। राज्य सरकार की ओर से बाल विवाह उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद बीती रात जयनगर थाना क्षेत्र के बैतोन्हा गांव में एक नाबालिक दलित किशोरी का विवाह एक 45 वर्षीय अधेड़ से होने पर नाटक हो गया। रेल पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ 45 वर्षीय दुल्हा राम अवतार जाटम, उसके चचेरे भाई दाताराम जाटम व नाबालिग किशोरी के पिता मांगे लाल राम को हिरासत में ले लिया। रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि बाल विवाह से संबंधित इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मानव तस्करी व खरीद-फरोख्त का जयनगर में भंडाफोड़ : नाबालिक दलित से शादी रचा उत्तर प्रदेश ले जा रहे 45 वर्षीय दुल्हा समेत तीन लोगों को रेलवे पुलिस ने दबोचा

पैंतालीस वर्षीय दुल्हा राम अवतार जाटम पेईशरी जाटम उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रसूलपुर बेला गांव का निवासी बताया जाता है। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैतोन्हा गांव के मांगे लाल राम की पुत्री व नाबालिग दुल्हन ने बताया कि बीती रात जबरन उसका विवाह राम अवतार जाटम से कर दिया गया। वह नाबालिक दुल्हन के साथ उत्तर प्रदेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां रेल पुलिस ने शक होने पर हिरासत में ले लिया। चाइल्ड हेल्पलाइन की सरिता देवी व वकील यादव समेत अन्य लोग इस बेमेल नव विवाहित दंपती से पूछताछ कर रहे हैं। मामला मानव तस्करी व खरीद फरोख्त से जुड़ा बताया जा रहा है।

मानव तस्करी व खरीद-फरोख्त का जयनगर में भंडाफोड़ : नाबालिक दलित से शादी रचा उत्तर प्रदेश ले जा रहे 45 वर्षीय दुल्हा समेत तीन लोगों को रेलवे पुलिस ने दबोचा

जरूर पढ़ें

Darbhanga ‘अजूबा’ निर्माण पर High Court का ब्रेक — घरों से ऊंची बन रहीं सड़कों और नालियों पर लगी तत्काल रोक, जानिए

प्रभाष रंजन, Darbhanga | 'अजूबा' निर्माण पर High Court का ब्रेक — घरों से ऊंची...

Darbhanga Elections: 10 विधानसभा सीटों के EVM शिवधारा बाजार समिति के स्ट्रॉन्ग रूम में ‘ सीलबंद ‘, मतगणना तक Three-tier security!

दरभंगा | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण में दरभंगा जिला के...

Darbhanga: वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे, देशभक्ति के रंग में रंगा Mahatma Gandhi Shikshan Sansthan; प्राचार्या श्रावणी शिखा ने कहा- यह समर्पण...

दरभंगा | महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, बंगाली टोला, लहेरियासराय में आज राष्ट्रीय गीत “वंदे...

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें