


आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अरेड़ थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने कमलपुर के पूर्व मुखिया सह राजद नेता रुदल यादव पर दुष्कर्म के साथ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि पति की मौत के बाद पूर्व मुखिया उसके साथ दुष्कर्म करने लगा, जिससे एक बच्चा भी हो गया। वहीं पीड़िता ने बताया कि गत एक जनवरी को पूर्व मुखिया ने उसके घर में घुसकर उसे फिर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान विरोध किए जाने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उधर, अरेड़ एसएचओ गया सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।










You must be logged in to post a comment.