हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं राम जानकी मंदिर परिसर में परंपरागत रूप में भगवान राम व माता जानकी का विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर 151 कलश शोभा यात्रा निकाली जो विभिन्न मार्ग होते हुए करेह नदी स्थित पहुंचकर जल ग्रहण किया। वहीं, बलहा गांव होते हुए फिर अपने स्थल पर पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित किया। इस दौरान पूरे गांव भक्तिमय में डूबे रहे। वहीं, मंगल गीत से पूरा वातावरण गूंज उठा। मौके पर शिवजी पंडित, लालटुन शर्मा, मनीष कुमार महथा, संतोष पंडित, रामचंद्र सहनी, महाराजा शर्मा, मुखिया देवी, किरण देवी, सियाराम जी, महेश पासवान, दुनिया लाल पासवान, ढोराई पंडित, रंजित सदा समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
राम की विवाह पर निकली कलश लेकर हायाघाट की सीता
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
You must be logged in to post a comment.