back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

राहुल तीन को पटना में, पहुंचने का आह्वान, नीतीश पर बार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

राहुल तीन को पटना में, पहुंचने का आह्वान, नीतीश पर बार आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। राहुल गांधी की तीन फरवरी को पटना में होने वाली रैली को लेकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने जमकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोसा। उन्होंने कहा कि आम जनता अब जाग चुकी है वह किसी के फरेब में नहीं आएगी। वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डुबी है जिसने मुख्यमंत्री के डीएनए को गाली दी थी आज उसकी शरण में जा बैठे हैं। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री बना इसका जवाब देगी। उन्होंने सबों से आगामी तीन फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली  में पहुंचने का आह्वान किया।

बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने कहा कि राहुल गांधी हमारे होने वाले भावी प्रधानमंत्री हैं। तीन फरवरी को हम सब उनको सुनने व हाथ का साथ देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा ने देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर दी है। वह आम गरिबों का जेब काट लूट खसोट करने वालों का जेब भरने में लगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने किया।

मंच संचालन पूर्व प्रखंड मुखिया महासंघ अध्यक्ष केदारनाथ झा ने किया। मौके पर विनिता झा, जिला अध्यक्ष महिला सेल आभा पांडेय,हिमांशू कुमार, सतीशचंद्र मिश्र, मीना देवी,जिलाध्यक्ष शितलाम्बर झा,कृष्णकांत झा गुड्डू ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विजय ठाकुर,मो. गुड्डू, सरपंच मसूद अहमद,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पिताम्बर झा व आनंद मोहन झा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। वहीं खजौली के स्थानीय जनता कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को पुर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अहमद ने कहा कि आगामी तीन फरवरी को पटना में आयोजित होने वाली आकांक्षा रैली में आने लोगों से अपील किया। इस अवसर पर विधायक भावना झा,जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा,मो अमानुल्लाह खान,दिपक सिंह  ने भी संबोधित किया।राहुल तीन को पटना में, पहुंचने का आह्वान, नीतीश पर बार

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें