राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगामा व क्यामचक के छात्र-छात्राओं को शनिवार को वैशाली के विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण पर दो अलग-अलग बसों से ले जा रहे छात्र-छात्राओं को डायडा के पूर्व चेयरमैन राजकिशोर यादव व जिला परिषद प्रतनिधि सह भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री यादव व श्री भारती ने उक्त योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थलों का परिभ्रमण भी जरूरी होता है। कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। मौके पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षक-शिक्षकाओं सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वैशाली की विशाल समृद्धि से रूबरू होंगे नौनिहाल
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
You must be logged in to post a comment.