back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

सवर्ण मोर्चा का अल्टीमेटम आ रहा लोकसभा चुनाव…देख लेंगे

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

सवर्ण मोर्चा का अल्टीमेटम आ रहा लोकसभा चुनाव…देख लेंगे

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की ओर से रविवार को सवर्ण जागरण अभियान के तहत हायाघाट के बसहा गांव के राम जनकी मंदिर प्रांगण में बैठक सह विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व राज्य सरकार के साथ सभी राजनीतिक दलों की ओर से देशभर के सवर्णों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की मंशा का जमकर विरोध करते हुए सामूहिक आक्रोश व्यक्त किया गया। सवर्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा दरभंगा के जिला संरक्षक शिव कुमार झा ने कहा कि सवर्ण समाज को सभी क्षेत्रों में जानबूझ कर गरीब लाचार बेरोजगार फटेहाल आवास विहीन भूमिहीन और उच्च शिक्षाविहीन बनाया जा रहा है जिसके खिलाफ पिछले पंद्रह वर्षों के सवर्ण मोर्चा का संघर्ष व आंदोलन आज देशभर में जन जागृति पैदा करने मे सफल रहा है। इसके बावजूद अभी भी कोई पार्टी सवर्णों के दर्द कष्ट व जरूरत को समझने को तैयार नहीं है।

सवर्ण मोर्चा का अल्टीमेटम आ रहा लोकसभा चुनाव…देख लेंगे

अब हम सवर्णों को अपनी आवाज को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खुद का राजनीतिक मार्ग तैयार कर लड़ाई देने की जरूरत आ पड़ी है। इसको लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार और देशभर मे सवर्ण मोर्चा मजबूत लड़ाई पेश करने हेतू तैयार है। सवर्ण जागरण अभियान को संबोधित करते हुए सवर्ण मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रो. बच्चा झा ने कहा की दरभंगा जिला में सवर्ण मोर्चा का अभियान सवर्ण समाज के हक अधिकारों के लिए लगातार मजबूत आंदोलन खड़ा  रहा है। अब सवर्णों के लिए हम सब को सवर्ण आंदोलन से सवर्ण क्रांति की ओर कदम बढ़ाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम चौधरी ने किया। वहीं, वरिष्ठ सवर्ण मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र झा, सवर्ण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार झा, सवर्ण युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजा जी झा, महासचिव बबन झा, दिपक कुमार चौधरी, बसंत कुमार चौधरी, राम बाबू चौधरी, विजय बाबू चौधरी, उमेश्वर चौधरी, अमर जी चौधरी, अमलेश चौधरी, बृज किशोर चौधरी, पंकज कुमार चौधरी, मुरारी कुमार चौधरी, विमल चौधरी, दिनकर चौधरी, अमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, प्रवेश कुमार चौधरी,वसंत चौधरी, खग नारायण चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें