सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच दो ठग ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। दोनों की बुरी तरह पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, भरवाड़ा बाजार में गुरुवार की दोपहर दोनों ठग को ग्रामीणों ने पकड़ा। दोनों की जमकर पिटाई के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि निस्ता गांव में दस दिन पहले चैती सदा से दोनों युवक ने गले से सिकड़ी व हनुमानी को दुगुनी कीमत पर बेचने का लालच देकर उतरवा लिया था। उसके बाद मोबाइल देखने के बहाने आभूषण को लेकर चंपत हो गया था। गुरुवार को पीड़ित चैती सदा भरवाड़ा बाजार आए थे। इस दौरान दोनों युवक पर नजर पड़ते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। हो-हल्ला होने पर भगवती स्थान से पूरब जाने वाली सड़क पर भागते दोनों ठग को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पूछताछ पर दोनो ने अपना नाम राजगीर सहनी व शीतल सहनी बताया। वह सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना अंतर्गत घोघराहा रामपुर का रहने वाला है। एएसआई लक्ष्मण सिंह आरोपी युवकों से पूछताछ कर आगे की कारवाई कर रहे हैं।
सिंहवाड़ा में दो आभूषण ठग को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पीटा
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
You must be logged in to post a comment.