


आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बासोपट्टी थाना के हाजत में बंद एक कैदी ने थाना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। यह घटना बुधवार मध्य रात्रि की है। जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना पुलिस ने कौआहा गांव के नीतीश ठाकुर को पकड़ कर हाजत में बंद किया था। रात्रि में युवक ने शौच के बहाने हाजत से निकल कर चौकीदार को चकमा दे दिया। थाना परिसर का चाहरदीवारी से कूद कर भागने में सफल रहा। हालांकि भागने की खबर सुनकर थाना पर मौजूद कर्मियों ने काफी देर तक खोजबीन की। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि भागने की मामले सुनते ही पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
हर हाल में आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर बासोपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज है। गत 26 दिसंबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चोरी की बाइक के साथ कौआहा के राजेश ठाकुर को पकड़ कर जेल भेजा। इसी मामले में संलिप्त नीतीश ठाकुर भी था। नीतीश को बासोपट्टी थाना ने बुधवार को गिरफ्तार कर थाना के हाजत में रखा था। रात्रि करीब तीन बजे में आरोपी शौच करने के बहाने हाजत से निकल कर पुलिस को चकमा दिया।










You must be logged in to post a comment.