back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

अगले साल तक चमकने लगेगा दरभंगा इंजीनियिरिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रशासनिक भवन, वर्ग कक्ष व शिक्षकों के लिए बनाए जाने वाले आवास को समय सीमा मैं पूरा कराएं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल व निर्माण करा रही एजेंसी को उक्त निर्देश दिए । उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कहा कि वे नियमित रुप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहें। पूरे मानक व गुणवत्ता के अनुरूप इस कार्य को पूरा कराएं। कार्यपालक अभियंता ने बताया गया कि दिसंबर 2019 तक सभी भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण किए जा रहे भवनों में प्रशासनिक भवन, स्टाफ क्वार्टर, वर्ग कक्ष लेबोरेटरी ,शिक्षकों के क्वार्टर व आधारभूत सुविधाएं सम्मिलित है। पुराने भवनों के रिपेयर व पेंटिंग से संबंधित कार्य को भी पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल व अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य को दिया गया। अगले साल तक चमकने लगेगा दरभंगा इंजीनियिरिंग

- Advertisement -

सीओ सदर को निर्देश दिया गया कि वह अभियंत्रण महाविद्यालय के सभी जमीनों का नजरी नक्शा व जमीन से संबंधित सभी तरह के कागजात व विवरण तैयार कर जिला को उपलब्ध कराएं। अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अभियंत्रण महाविद्यालय के जमीन पर नजर रखें व  न्यायालय के आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं। एसडीओ व एसडीपीओ को इसका नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने को कहा गया। इस अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य, एसडीओ राकेश गुप्ता , डीसीएलआर पुष्पेश कुमार,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अंचल अधिकारी दरभंगा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें