back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

अनशन खत्म, प्रतिरोध में निकला मार्च

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अनशन खत्म, प्रतिरोध में निकला मार्चआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भाकपा माले से सम्ब़द्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव प्रेम कुमार झा की ओर से पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर पांच दिसंबर से शुरू बेमियादी अनशन गुरूवार को समाप्त हो गया। रहिका बीडीओ व नगर थानाध्यक्ष ने पंद्रह दिनों में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया। वहीं, वामपंथी पार्टियों ने राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत प्रतिरोध मार्च निकाला। शहीद भवन से प्रतिरोध मार्च निकलकर जिला समाहरणालय पहुंचा। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव मिथिलेश झा व सीपीएम के जिला सचिव  भोगेंद्र यादव ने किया। प्रतिरोध मार्च में कार्यकर्ता संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ, सांप्रदायिक राजनीति बंद करें का नारा बुलंद कर रहे थे। प्रतिरोध मार्च जिला समाहरणालय के समक्ष आने के बाद सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर मनोज मिश्र,अरविंद प्रसाद, मोती लाल शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, शिवजी पासवान, ओम प्रकाश कपड़ी बद्री नारायण झा, हरिनाथ यादव,ह्दय कांत झा, विकास झा, हेमचंद्र झा, राजेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार मिश्र, सुनील मिश्र, विवेक कुमार, दिलीप, मुनकी देवी,अदनी देवी,सभिता देवी समेत अन्य मौजूद थे।अनशन खत्म, प्रतिरोध में निकला मार्च

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में AI क्रांति की नई सुबह: Google के AI Technology से जुड़े बड़े ऐलान

AI Technology: डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती पैठ ने हर सेक्टर...

OTT Release News: इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का हो रहा ओटीटी पर धमाका, देखें पूरी लिस्ट!

OTT Release: इस शुक्रवार, 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का ऐसा तड़का...

एमपी बोर्ड एग्जाम अंग्रेजी पेपर विवाद: पर्यवेक्षक पर लगा प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप!

MP Board Exam: मध्य प्रदेश में दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी...

NEET मुद्दे पर बिहार विधानसभा में छात्रों के भविष्य की गूंज, विपक्ष का हंगामा, सरकार पर तीखे सवाल, जोरदार मोर्चा

बिहार विधानसभा समाचार: जब सत्ता के गलियारों में छात्रों के भविष्य की गूँज उठी,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें