back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

अब सरकार पर बरसेगा राजद, पंद्रह को लड़ने की बनेगी रणनीति

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड राजद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर झूठा केस में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरूवार को टेकटार, हरिहरपुर पूर्वी व पश्चिम पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित कर संगठन के दायित्व पर चर्चा की। पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र दास की अध्यक्षता व मुखिया प्रतिनिधि मो. चांद अंसारी के संचालन में वक्ताओं ने केंद्र व  राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को समर्थकों के बीच रखा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी बंगला को जबरन खाली कराने की निंदा की। प्नखंड राजद अध्यक्ष विनोद भगत ने नीतीश सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस दौरान पंद्रह दिसंबर को केवटी के रसुलपुर खेल मैदान में एक दिवसीय बूथ कमेटी व बीएलए प्रशिक्षण शिविर सह कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर एकजुट होने को कहा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी, विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. फराज फातमी, भोला यादव, ललित यादव समेत कई राजनेता भाग लेंगे। उधर, जनसंपर्क अभियान तेज करने पर बल दिया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अरशद मरगूब, मनोज पासवान, मो. वासीद,अशोक दास, विनोद सहनी, मो. कैस, जमशैद कमाली, मो. अशफाक सहित अन्य मौजूद थे।अब सरकार पर बरसेगा राजद, पंद्रह को लड़ने की बनेगी रणनीति

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में AI क्रांति की नई सुबह: Google के AI Technology से जुड़े बड़े ऐलान

AI Technology: डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती पैठ ने हर सेक्टर...

OTT Release News: इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का हो रहा ओटीटी पर धमाका, देखें पूरी लिस्ट!

OTT Release: इस शुक्रवार, 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का ऐसा तड़का...

एमपी बोर्ड एग्जाम अंग्रेजी पेपर विवाद: पर्यवेक्षक पर लगा प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप!

MP Board Exam: मध्य प्रदेश में दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी...

NEET मुद्दे पर बिहार विधानसभा में छात्रों के भविष्य की गूंज, विपक्ष का हंगामा, सरकार पर तीखे सवाल, जोरदार मोर्चा

बिहार विधानसभा समाचार: जब सत्ता के गलियारों में छात्रों के भविष्य की गूँज उठी,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें