back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

असलम नहीं रहे अब बरही के उपमुखिया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के बरही पंचायत के उपमुखिया पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को चौदह मतों से पारित हो गया। इस प्रकार उपमुखिया मो. असलम को कुर्सी गंवानी पड़ी। पंचायत भवन में मुखिया रजीना खातून की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बैठक में सोलह वार्ड सदस्यों में तेरह सदस्यों ने भाग लिया। दो सदस्य अनुपस्थित रहे। मतदान के दौरान सभी उपस्थित तेरह सदस्यों सहित मुखिया ने लगाए गए अविश्वास के पक्ष में मतदान किए। जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य मो. असगर सहित तेरह सदस्यों ने 29 नवंबर को उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाते हुए मुखिया को आवेदन दिया था। इसमें पद का दुरूपयोग करने व वार्ड सदस्यों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर धमकी देने का आरोप लगाया था। मौके पर पंचायत सचिव मो. इस्लाम भी मौजूद थे।असलम नहीं रहे अब बरही के उपमुखिया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें