

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में बढ़ते अपराध के खिलाफ, लहेरियासराय थाना प्रभारी की ओर से प्रोफेसर के साथ किए दुर्व्यवहार के खिलाफ रविवार को आइसा की ओर से प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर व टावर से फिर पोलो मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल माझी, मयंक कुमार, मो. शाहबुद्दीन कर रहे थे। वहीं, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि दरभंगा में अपराध की घटना में काफी वृद्धि हुई है। अपराध को रोकने में प्रशासन विफल है। जनता व पब्लिक मिलन में थाना प्रभारी बाधक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना प्रभारी ने एक इतिहास विभाग के प्रोफेसर को अपमानित करने का काम किया। जो साफ-साफ पुलिस-पब्लिक मिलन को तोड़ने का काम किया है। वहीं, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि नीतीश-मोदी के राज में अपराधी के साथ-साथ प्रशासन का मन भी सातवें आसमान पर है। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना प्रभारी ने पुलिस-पब्लिक मिलन को जोड़ने के बदले तोड़ने का काम कर रहे हैं जो काफी निंदनीय है। वहीं, आइसा जिला सचिव विशाल माझी ने कहा कि अगर लहेरियासराय थाना प्रभारी की बर्खास्तगी नहीं होती है तो आइसा आगे और आंदोलन तेज करेगी। प्रतिवाद मार्च में जगदंबा प्रसाद, मो. छोटे, आमोद कुमार अमन, मो. सहाबुद्दीन सहित कई लोग शामिल थे।



You must be logged in to post a comment.