
हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार को मरीजों के लिए आफत बन गया। दूर-दराज से इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों व उनके परिजनो को हायाघाट स्वास्थ्य केंद्र आकार निराशा ही हाथ लगी। कारण, आशा ने प्रदर्शन को धारदार बनाते हुए मंगलवार को अस्पताल का आउटडोर ठप कर दिया। वहीं,अन्य कमरों में ताला जड़ दिया जिससे चिकित्सकीय व्यवस्था चरमरा गई। जानकारी के अनुसार, इधर ग्यारहवें दिन भी आशा का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताली आशा आउटडोर को बंद कर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से अपने हक की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के गेट पर भी ताला जड़कर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन से लेकर सरकार तक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करती रहीं। मौके पर हड़ताली आशा में इंदु देवी,पूनम कुमारी, शिफफ्त निशा, रंजन कुमारी, कौशर खातून, विमल देवी,नाजनीन परवीन, राजनी कुमारी, रीता कुमारी, जन्नत परवीन समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं, दिनभर अफरा-तफरी के माहौल के कारण मरीजों की परेशानी देखते ही बन रही थी।









You must be logged in to post a comment.